हरक सिंह रावत ने दी सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती, बोले- सहसपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं-Newsnetra
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, भाजपा मेरे खिलाफ ऐसे लोगों से बयान दिला रही है जो प्रधान का चुनाव नहीं जीत सकते हैं।
रविवार को मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा, सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं। लेकिन भाजपा मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने चुनौती दी कि मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष सहसपुर से चुनाव लड़ कर दिखाएं।
उन्होंने कहा कि अभी तक टिकट किसी का फाइनल नहीं है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगी। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे। हमें प्रत्याशी का चेहरा नहीं देखना है प्रत्याशी तो कांग्रेस का चुनाव निशान होना चाहिए।







