देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी-Newsnetra
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल से घर से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी।
इसी बीच डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है







