धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज का शौचालय भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान; रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया-Newsnetra
धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान आदिल मलबे में दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अचानक हुए इस हादसे के बाद कॉलेज परिसर में मौजूद पीएसी जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जवान की स्थिति और हादसे में शौचालय के ढहने के कारणों की जानकारी रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्कयू चलाकर मलबे में दबे जवान आदिल को बाहर निकाल लिया ओर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया






