देहरादून में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान, 45 मकान मालिकों पर 4.50 लाख का जुर्माना-Newsnetra
अभियान के दौरान अनियमितता मिलने पर 45 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 50 हज़ार रू0 का जुर्माना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 09-10-2026 कोतवाली पटेल नगर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों, ब्रह्मपुरी, लोहियानगर, आइएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 15 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 45 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 04 लाख 50 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया







