हरिद्वार: बहादराबाद में रामलीला के दौरान हंगामा, 25-30 लोगों पर पत्थरबाजी का आरोप-Newsnetra
बहादराबाद कस्बे में आयोजित 128वें श्रीरामलीला वार्षिकोत्सव के दौरान हंगामे और पत्थरबाजी की घटना सामने आई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले शोर-शराबा किया और समझाने पर वहां से चले गए। हालांकि, कुछ देर बाद वे करीब 25 से 30 अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी देने लगे। इसके बाद मंच की ओर पत्थर फेंके गए, जिससे कलाकारों और दर्शकों में अफरातफरी मच गई।

आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत
रविंद्र चौहान के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति रामलीला स्थल पर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद वे वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद वे करीब 25 से 30 अन्य लोगों के साथ दोबारा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रामलीला बंद कराने की धमकी दी और मंच की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

अचानक हुई पत्थरबाजी से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कलाकारों और दर्शकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के कारण रामलीला मंचन बाधित हुआ। समिति की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है