हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने हरिद्वार के प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वो नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। यहां आकर उन्हें असीम शांति की अनुभूति होती है, आज भी उन्होंने मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

दिल्ली आंदोलन को तमाशा बताया
हेमंत बिसवा सरमा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग अपने आप को कॉकरोच बोलते हैं, उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। आज तो अपने आप को युवा शक्ति बोलने वालों की बात करनी चाहिए और अपने आप को कॉकरोच बोलने वालों की बात करने से कोई फायदा नहीं है

वहीं दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आज चल रहे आंदोलन के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ने कहा कि जनता पीएम मोदी के साथ है। 140 करोड़ लोगों में से बहुत कम लोग आंदोलन में दिल्ली गए हैं। उन्होंने दिल्ली आंदोलन को तमाशा बताया
हेमंत बिसवा सरमा ने कहा कि दिल्ली आंदोलन में जो लोग आए हैं, उससे 100 गुना ज्यादा जनता पीएम मोदी के साथ है। भाजपा आज लगातार असम और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव जीत रही है। ये लोग सरकार को ब्लैकमेल को करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। विपक्ष के आरोपों से सरकार डरने वाली नहीं है हमारी सरकार को उपचुनाव लगातार जीत रही है। दिल्ली में घेराबंदी इसलिए की गई है कि यह लोग वहां जाकर तमाशा करेंगे