डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में घरों के आसपास तीन दिनों से घूम रहे करीब दस फीट लंबे किंग कोबरा को सर्प मित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के लगातार घरों के आसपास दिखाई देने से लोगों की चिंता बनी हुई थी।

सर्प मित्र भारत भूषण पेले ने बताया कि बुल्लावाला निवासी मंगल सिंह रौथाण और अन्य लोगों के घरों के आसपास पिछले तीन दिनों से एक किंग कोबरा घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सावधानीपूर्वक किंग कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
तीन दिनों से घरों के आसपास सांप की मौजूदगी के चलते क्षेत्र में सतर्कता बनी हुई थी। सूचना मिलने पर सर्प मित्र के मौके पर पहुंचने और किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ने से लोगों ने राहत महसूस की