By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनराजनीती

हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/12 at 9:00 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
Untitled design 19
SHARE

हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया। इन तीनों माध्यमों के जरिए कुंभ की विशिष्ट पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने, आयोजन से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने और कुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

thumbnail dac01560 aa74 45ff 88a9 7b372359d05b
thumbnail 07f2897e dc90 4d1d af34 cb838b6c3f87
img 1590 1

हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का विराट उत्सव है। हरिद्वार कुंभ का करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व है। राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। हरिद्वार कुंभ का आधिकारिक लोगो हरिद्वार की धार्मिक पहचान, गंगा के प्रति श्रद्धा और सनातन परंपरा की विशेषताओं को एक साथ दर्शाता है। इसमें मां गंगा, हर की पैड़ी क्षेत्र, धनुष पुल और सूर्योदय की दिव्य छटा को दर्शाया गया है। साथ ही शिव प्रतिमा, साधु-संतों, सनातन परंपरा के प्रतीक त्रिशूल एवं डमरू तथा मां मनसा देवी और मां चंडी देवी की पहाड़ियों को भी स्थान दिया गया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

कुंभ मेला-2027 का लोगो डिजाइन करने के लिए मेला प्रशासन द्वारा राज्य के युवाओं एवं विद्यार्थियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से 13 श्रेष्ठ एवं मौलिक डिजाइनों पर चयन समिति ने विचार करने के बाद विकास नगर, जगजीतपुर, हरिद्वार निवासी मधु शर्मा द्वारा प्रस्तुत सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन किया। इसी डिजाइन के आधार पर हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो को अंतिम रूप दिया गया।

कुंभ मेला-2027 की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं, आगंतुकों और आमजन तक कुंभ से संबंधित प्रामाणिक जानकारियां पहुंचाई जा सकेंगी।
यह माध्यम कुंभ की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारियों तक लोगों की पहुंच सुगम बनाने के साथ हरिद्वार की धार्मिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने में उपयोगी होगा।

कुंभ मेला के आधिकारिक गीत का लोकार्पण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से शुरू होने वाला यह गीत कुंभ के आगमन की प्रसन्नता, साधु-संतों के उत्साह और श्रद्धालुओं की आस्था को स्वर देता है। इस गीत की रचना, संगीत और गायन हरिद्वार निवासी गायक राघव राजा ने किया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री धन सिंह रावत, श्री सुबोध उनियाल, श्री सौरभ बहुगुणा, श्री खजान दास, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री राम सिंह कैड़ा सहित मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, एसएसपी श्री नवनीत भुल्लर, महानिदेशक सूचना श्री वंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार, उप मेलाधिकारी श्री आकाश जोशी एवं श्री मनजीत सिंह सहित मेला और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ, ट्रॉमा रथ और साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश-Newsnetra

उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता-Newsnetra

बदरीनाथ धाम में बिगड़ी 60 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया-Newsnetra

यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra

7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर फहराया उत्तराखंड का ध्वज, पर्वतारोहण दल का सीएम धामी ने किया स्वागत-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra, हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 23
एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ, ट्रॉमा रथ और साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 12, 2026
Untitled design 22
उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 21
बदरीनाथ धाम में बिगड़ी 60 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 12, 2026
Untitled design 20
यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 24
7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर फहराया उत्तराखंड का ध्वज, पर्वतारोहण दल का सीएम धामी ने किया स्वागत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश राजनीती October 12, 2026
fb0f097f dc17 4b75 92e2 85604ece7155
उत्तराखंड की 315 सड़कों को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 610 बसावटों को मिलेगा सड़क संपर्क-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?