By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/12 at 9:22 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
Untitled design 20
SHARE
यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra
यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 136वीं बैठक में आज निगम की प्रमुख परियोजनाओं, वित्तीय प्रबंधन और कार्मिक हितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सचिवालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव एवं निगम के अध्यक्ष श्री आनंद बर्द्धन ने की।
यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निदेशक मंडल ने 600 मेगावाट क्षमता की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति दी है। यह प्रदेश में ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने और अधिकतम मांग के समय विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
846505548 2095270068045436 6019421916045611978 n 843168270 1665790305261038 5128255348425659101 n
श्री सिंह ने बताया कि इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना से पीक आवर्स में प्रतिवर्ष लगभग 1,246 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का अनुमान है। परियोजना के क्रियान्वयन से अधिकतम मांग के समय राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलने की उम्मीद है। साथ ही, पीक आवर्स में बिजली की उपलब्धता बढ़ने से अन्य राज्यों या संस्थानों से विद्युत पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। परियोजना का वास्तविक आर्थिक लाभ बिजली की उपलब्धता, परिचालन लागत तथा उस समय प्रचलित विद्युत दरों सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगा।
श्री सिंह ने बताया कि 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों से संबंधित प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त, परियोजना के विभिन्न हाइड्रो-मैकेनिकल कार्यों की निविदाएं तैयार करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से परियोजना के आगामी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
श्री सिंह ने बताया कि पेंशन योजना के लाभ से आच्छादित नहीं होने वाले कार्मिकों के हित में अनुग्रह क्षतिपूर्ति धनराशि से संबंधित प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित किया गया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वैधानिक लेखापरीक्षक की नियुक्ति के प्रस्ताव तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की लागत लेखापरीक्षा रिपोर्ट को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर, स्वतंत्र निदेशक श्री इंदू कुमार पाण्डे एवं श्री पराग गुप्ता, निदेशक परिचालन श्री जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक श्री सुधाकर बडोनी एवं श्री आशीष कुमार जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता-Newsnetra

बदरीनाथ धाम में बिगड़ी 60 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया-Newsnetra

7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर फहराया उत्तराखंड का ध्वज, पर्वतारोहण दल का सीएम धामी ने किया स्वागत-Newsnetra

हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra

उत्तराखंड की 315 सड़कों को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 610 बसावटों को मिलेगा सड़क संपर्क-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra, यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 22
उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 21
बदरीनाथ धाम में बिगड़ी 60 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 12, 2026
img 1594 1
7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर फहराया उत्तराखंड का ध्वज, पर्वतारोहण दल का सीएम धामी ने किया स्वागत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश राजनीती October 12, 2026
Untitled design 19
हरिद्वार कुंभ-2027 के लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 12, 2026
fb0f097f dc17 4b75 92e2 85604ece7155
उत्तराखंड की 315 सड़कों को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 610 बसावटों को मिलेगा सड़क संपर्क-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 4 1
पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ स्पोर्ट न्यूज October 12, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?