उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता
जनपद उत्तरकाशी के गौरव और ‘गंगा पुत्र’ के नाम से पहचाने जाने वाले श्री रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रविकांत सेमवाल की इस नई जिम्मेदारी को लेकर उनके शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।
उत्तरकाशी जनपद के लिए यह गौरव का अवसर है। रविकांत सेमवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।







