By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: अग्निवीरों को रोजगार में छूट पर कर्नल अजय कोठियाल ने जताया सीएम धामी का आभार, बोले- सैनिक पुत्र ही ले सकता है ऐसा निर्णय-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > अग्निवीरों को रोजगार में छूट पर कर्नल अजय कोठियाल ने जताया सीएम धामी का आभार, बोले- सैनिक पुत्र ही ले सकता है ऐसा निर्णय-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरयूथराजनीती

अग्निवीरों को रोजगार में छूट पर कर्नल अजय कोठियाल ने जताया सीएम धामी का आभार, बोले- सैनिक पुत्र ही ले सकता है ऐसा निर्णय-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/14 at 12:32 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
Untitled design 5 4
SHARE

अग्निवीरों को रोजगार में छूट पर कर्नल अजय कोठियाल ने जताया सीएम धामी का आभार, बोले- सैनिक पुत्र ही ले सकता है ऐसा निर्णय-Newsnetra

‘उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद’ के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल (कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, एवं विशिष्ट सेवा मेडल) ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सेवामुक्त अग्निवीरों के दोबारा रोजगार के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर लिखित तथा शारीरिक परीक्षा में छूट दिए जाने के निर्णय पर उनका आभार जताते हुए इसे अग्निवीरों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अग्निवीरों को दोबारा रोजगार मिलने की राह आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा सैनिक पुत्र ही हमारे वीर जवानों के हित में इतना बड़ा निर्णय ले सकता है।

कर्नल अजय कोठियाल ने इस निर्णय को प्रदेश के अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों के भविष्य, उनके सम्मान और उनके पुनर्वास को लेकर जो संवेदनशीलता दिखाई है, वह सैनिकों के प्रति उनके सम्मान, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वापस लौटने वाले अग्निवीरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है और राज्य सरकार का यह निर्णय उन युवाओं के मन में विश्वास पैदा करेगा, जो देश की रक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20261012 WA0054

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसी साल 17 जुलाई को देहरादून में यूथ फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित युवा वीर संवाद कार्यक्रम में अग्निवीरों के पुनर्वास और सेवायोजन के लिए ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ के गठन की ऐतिहासिक घोषणा की थी, जिसके माध्यम से चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया था। आज कैबिनेट द्वारा नई नियमावली को मंजूरी दिया जाना उसी संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा ये एक सैनिक पुत्र मुख्य मंत्री ही सच हैँ जिसने अग्निवीरों को सही प्रकार से पुनर रोजगार दें क़े उद्देश्य से पूरे देश मे प्रथम इकलौती अग्निवीर रोजगार सेल की स्थापना करवाई।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आज का यह निर्णय दर्शाता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केवल घोषणाएं करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें नीतिगत निर्णयों के माध्यम से लागू करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि नई नियमावली के अंतर्गत राज्याधीन सेवाओं में समूह ‘ग’ के सीधी भर्ती वाले वर्दीधारी पदों पर सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए निर्धारित क्षैतिज आरक्षण के साथ लिखित परीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा में छूट के प्रावधानों को शामिल किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये बदलाव अग्निवीरों के पुनर्वास की प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक बनाने में सहायक होंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और यहां के युवाओं की सेना में भर्ती होकर देश की सीमाओं की रक्षा करने की गौरवशाली परंपरा रही है। अग्निवीरों ने भी देशसेवा के लिए अपना महत्वपूर्ण समय और ऊर्जा समर्पित की है। ऐसे में उनकी चार वर्ष की सेवा के बाद उनके भविष्य की चिंता करना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार का सराहनीय प्रयास है।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एक सैनिक परिवार से आते हैं। सैनिक पुत्र होने के नाते वे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों की भावनाओं एवं आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उनका यह निर्णय दिखाता है कि वे प्रदेश के सैनिकों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार अग्निवीर रोजगार सेल के माध्यम से सेवामुक्त अग्निवीरों के कौशल, अनुभव और योग्यता का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी तथा उन्हें रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार भविष्य में भी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के कल्याण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Agniveer Employment, Agniveer News, Agniveer Reservation, Ajay Kothiyal, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Cabinet, uttarakhand news, अग्निवीर आरक्षण, अग्निवीर भर्ती, अग्निवीर योजना, अग्निवीर रोजगार, अग्निवीर रोजगार सेल, अग्निवीरों को रोजगार में छूट पर कर्नल अजय कोठियाल ने जताया सीएम धामी का आभार, उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड सरकार, कर्नल अजय कोठियाल, पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सैनिक कल्याण, बोले- सैनिक पुत्र ही ले सकता है ऐसा निर्णय-Newsnetra, मुख्यमंत्री धामी, वर्दीधारी पदों पर भर्ती, समूह ग भर्ती, सेवामुक्त अग्निवीर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
Untitled design 34
गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?