By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/27 at 9:15 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 3 5
SHARE

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट से बचाने की कार्रवाई बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को हरिद्वार पुलिस ने भ्रामक बताया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि उर्मिला की गिरफ्तारी रानीपुर कोतवाली में दर्ज एक अलग प्राथमिकी में कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। इसका अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और नार्को टेस्ट की प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि उर्मिला सनावर के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 308(7), 79, 356(3), 356(2) और स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/10 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 308 की उपधाराएं पांच और सात महत्वपूर्ण हैं। उनके अनुसार, इस मामले में सेशन ट्रायल का प्रावधान होने के कारण गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने बताया कि 24 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम को सहारनपुर भेजा गया था। टीम ने उर्मिला सनावर को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में नार्को टेस्ट का मामला अलग है और इसकी जांच दूसरी एजेंसी कर रही है। संबंधित जांच एजेंसी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नार्को टेस्ट करा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित व्यक्ति की सहमति और न्यायालय का आदेश जरूरी है
महिला पुलिसकर्मियों के साथ उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट के लिए भेज दिया जाएगा
न्यायालय का आदेश रोशनाबाद जिला कारागार पहुंचने पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट के लिए भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ एक मामले में कार्रवाई होने से दूसरे मामले की जांच प्रभावित नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति किसी मामले में वादी, गवाह, पीड़ित या आरोपी है और उसके खिलाफ किसी अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज होती है, तो दोनों मामलों की कानूनी प्रक्रिया स्वतंत्र रहती है। ऐसे में उर्मिला की गिरफ्तारी को नार्को टेस्ट से जोड़कर देखना सही नहीं है।
पहले से दर्ज हैं नौ मामले
एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने बताया कि उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले से नौ मामले दर्ज हैं। रानीपुर कोतवाली में दर्ज यह दसवां मामला है। वर्ष 2025 में दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उस मामले में बीएनएस की धारा 308(2) लगाई गई थी, जबकि वर्तमान मामले में धारा 308(5) और 308(7) के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी के अनुसार, दोनों मामलों में धाराओं और कानूनी प्रावधानों का अंतर है। वर्तमान मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की
logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra

उत्तराखंड की सियासत में हलचल! विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra

गैरसैंण में धामी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, अब ₹1.19 लाख करोड़ के पार पहुंचा उत्तराखंड का बजट-Newsnetra

गैरसैंण में इतिहास! 2026 में दूसरी बार विधानसभा सत्र, मुख्यमंत्री धामी ने बताया क्यों खास है भराड़ीसैंण-Newsnetra

बर्मिंघम में गूंजा पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का जादू, ढोल-दमाऊ की थाप पर झूम उठे हजारों प्रवासी उत्तराखंडी!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 4 3
उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 2 4
उत्तराखंड की सियासत में हलचल! विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 1 5
गैरसैंण में धामी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, अब ₹1.19 लाख करोड़ के पार पहुंचा उत्तराखंड का बजट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 31
गैरसैंण में इतिहास! 2026 में दूसरी बार विधानसभा सत्र, मुख्यमंत्री धामी ने बताया क्यों खास है भराड़ीसैंण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 23 1
बर्मिंघम में गूंजा पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का जादू, ढोल-दमाऊ की थाप पर झूम उठे हजारों प्रवासी उत्तराखंडी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन October 27, 2026
feature image 22 1
अमरकंटक में हुआ हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, जितेंद्र रघुवंशी बोले—परिवार अपनी गरिमा पहचानें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?