18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra
18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर मां गंगा आ गईं। पहले दिन गंगनहर में दो से ढाई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसमें श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। यूपी और उत्तराखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
मजबूरी में श्रद्धालु सिंचाई विभाग की ओर से अविरल गंगा से किए गए पानी से किसी तरह से काम चला रहे थे। हरकी पैड़ी पर गंगा जल नहीं आने से श्रद्धालुओं की कमी से क्षेत्र के बाजारों से भी रौनक गायब थी। किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा, लेकिन, अब शनिवार की मध्यरात्रि से गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया।
रविवार सुबह दीपावली पर्व से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भरपूर पानी मिल सकेगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से बाजारों में भी पूर्व की तरह चहल-पहल शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि गंगनहर के जरूरी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी।






