By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: जेनी प्रकरण में नया मोड़! विजय बड़थ्वाल ने हरक सिंह रावत को घेरा, योगेंद्र चौहान के आरोपों पर जेनी का पलटवार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > जेनी प्रकरण में नया मोड़! विजय बड़थ्वाल ने हरक सिंह रावत को घेरा, योगेंद्र चौहान के आरोपों पर जेनी का पलटवार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

जेनी प्रकरण में नया मोड़! विजय बड़थ्वाल ने हरक सिंह रावत को घेरा, योगेंद्र चौहान के आरोपों पर जेनी का पलटवार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/10 at 7:55 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
feature image 18 1
SHARE

जेनी प्रकरण में नया मोड़! विजय बड़थ्वाल ने हरक सिंह रावत को घेरा, योगेंद्र चौहान के आरोपों पर जेनी का पलटवार-Newsnetra

हरक सिंह रावत के टिप्पणी करने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल भी सामने आ गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका हरक या जेनी से कोई लेन-देन नहीं है। वहीं, आजाद समाज पार्टी नेता योगेंद्र चौहान ने दावा किया कि जेनी ने उन्हें खुद बताया था कि बेटा हरक का नहीं है। उधर, चौहान के आरोपों को जेनी ने वीडियो जारी कर सिरे से खारिज करते हुए कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

जेनी प्रकरण में नाम उछलने के बाद पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल भी सामने आ गईं। सोमवार को उन्होंने मीडिया के समक्ष विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उनका हरक या जेनी से कोई लेना-देना नहीं है। हां, यह ओछी राजनीति तत्काल बंद होनी चाहिए। पूर्व विधायक बड़थ्वाल ने कहा कि हरक सिंह रावत जैसे जिम्मेदार नेता की ओर से की गई टिप्पणी निंदनीय है। उनका यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि मैंने और आशा नौटियाल ने जेनी को हरक के खिलाफ उकसाया था। उन्होंने कहा कि वह बार-बार हम दोनों पर मानहानि करने की धमकी देते हैं तो हरक को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि मैंने आखिर ऐसा क्या किया, जिससे उनकी मानहानि या छवि खराब हुई हो।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

parava vathhayaka vajaya bugdhathaval aaii samana 6794d25630c7f9e061f1c0071237aabf

समिति जेनी से मिलने नारी निकेतन गईं थी
आगे बड़थ्वाल ने कहा कि अपने कई वर्षों के राजनीतिक सफर में बतौर विधायक, मंत्री, विस उपाध्यक्ष, महिला आयोग अध्यक्ष के रूप में मेरा राजनीतिक कॅरिअर बेदाग रहा है। जब यह प्रकरण सामने आया था, तब कांग्रेस की सरकार थी। हरक मंत्री थे। तत्कालीन विस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसमें मैं भी बतौर विधायक शामिल थी

समिति के अन्य सदस्यों में अजय भट्ट, आशा नौटियाल व जिलाधिकारी थीं। समिति जेनी से मिलने नारी निकेतन गईं थी। वहां आपबीती सुनने के बाद समिति सदस्यों की आंखें नम हो गईं थीं। समिति ने अपनी रिपोर्ट में हूबहू लिखा था। उन्होंने कहा है कि मेरा हरक सिंह रावत या जेनी से कोई व्यक्तिगत लेन-देन नहीं है। अंकिता भंडारी और जेनी जैसी हमारी पीड़ित बेटियों के नाम पर राजनीतिक दलों को ओछी राजनीति बंद करनी चाहिए। देवभूमि की राजनीतिक को कभी गिरने नहीं देना चाहिए। इसकी शुचिता और गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

जेनी ने मुझे खुद कहा था कि बेटा हरक का नहीं : योगेंद्र चौहान

आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व में हरक सिंह रावत की टीम में शामिल रहे योगेंद्र चौहान भी अब जेनी प्रकरण पर सामने आ गए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि जेनी ने खुद उन्हें कहा था कि यह बच्चा हरक सिंह रावत का नहीं है। उन्होंने जेनी को मीडिया के सामने लाइव नार्को टेस्ट कराने की खुली चुनौती दी।

योगेंद्र चौहान ने दावा किया कि वर्ष 2016 में जब जेनी ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए थे, तब वे खुद दिल्ली जाकर उससे मिले थे। चौहान के अनुसार, उस दौरान जेनी ने उनसे बातचीत में स्वीकार किया था कि असम से निकलने के बाद वह गुजरात, बरेली और दिल्ली समेत कई स्थानों पर रहीं और उस दौरान उसके कई अन्य लोगों के साथ संबंध रहे।

चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि उस समय जेनी ने हरक सिंह रावत से एक करोड़ रुपये और एक फ्लैट की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में जब यह मामला पहली बार सामने आया था, तब सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट के बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। बच्चा उनका नहीं पाया गया था। चौहान का दावा है कि जेनी ने उनसे खुद यह बात मानी थी कि यह बच्चा हरक सिंह रावत का नहीं है। अपने बयानों को सच साबित करने के लिए योगेंद्र चौहान ने जेनी को मीडिया के सामने संयुक्त रूप से नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके।

जेनी ने योगेंद्र चौहान के दावों को नकारा, लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े बहुचर्चित मामले में इंदिरा देवड़ी(उर्फ जेनी) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। इसमें उन्होंने योगेंद्र चौहान की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कई गंभीर दावे किए हैं। इंदिरा देवड़ी ने कहा कि वह योगेंद्र चौहान को पहले से नहीं जानती थीं, बल्कि वह खुद उन्हें ढूंढते हुए उनके घर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि योगेंद्र, हरक सिंह रावत की ओर से मध्यस्थ बनकर पहुंचे थे और केस वापस लेने के लिए उनके घर पर हाथ-पैर जोड़कर मिन्नतें करते थे। करोड़ों रुपये और मकान की मांग किए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये बातें पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि सामने वाला अपनी छोटी बेटी की कसम खाकर बताए कि क्या उन्होंने कभी इस तरह की कोई मांग की थी। इसके साथ ही डीएनए जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात कही।

घर पर गुंडे भेजने के आरोप

जेनी ने बताया कि बातचीत के नाम पर उनके घर आने वाले लोगों की आवाजाही नोएडा स्थित घर के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए उनके घर और आश्रम पर 10-12 लोगों को भेजा गया और उन्हें लगातार धमकियां दी गईं। वीडियो के अंत में उन्होंने साफ किया कि उन्हें कहां-कहां ले जाया गया और किस तरह से दबाव बनाने की कोशिश की गई, वह इन सभी तथ्यों और सबूतों को सीबीआई जांच के दौरान एजेंसी के सामने रखेंगी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी मिलेगा 75% अनुदान, गाय-भैंस पालन योजना की SOP का इंतजार-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने 9 नगर निकायों को दी देवभूमि रजत जयंती पार्कों की सौगात, 36 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra

बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट-Newsnetra

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, मामा ने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर भांजे को उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देहरादून अर्श केस में बड़ा खुलासा, CCTV ने खोला 15 वर्षीय अर्श की मौत का राज, भगदड़ के दौरान दोस्त की कार के नीचे आया 15 साल का किशोर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, जेनी प्रकरण में नया मोड़! विजय बड़थ्वाल ने हरक सिंह रावत को घेरा, योगेंद्र चौहान के आरोपों पर जेनी का पलटवार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 26 1
उत्तराखंड में सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी मिलेगा 75% अनुदान, गाय-भैंस पालन योजना की SOP का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 25 1
मुख्यमंत्री धामी ने 9 नगर निकायों को दी देवभूमि रजत जयंती पार्कों की सौगात, 36 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 10, 2026
feature image 24 1
बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 10, 2026
feature image 23 2
संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, मामा ने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर भांजे को उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 22 2
देहरादून अर्श केस में बड़ा खुलासा, CCTV ने खोला 15 वर्षीय अर्श की मौत का राज, भगदड़ के दौरान दोस्त की कार के नीचे आया 15 साल का किशोर-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 21 1
भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?