By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड का जलवा! काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड का जलवा! काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड का जलवा! काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/12 at 9:15 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 2 6
SHARE
स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड का जलवा! काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर श्री दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर श्री विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक श्री विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त श्री रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक श्री मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत उत्तराखण्ड के काशीपुर को प्रदेश में तथा रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन एवं शहरी स्थानीय निकायों में किए गए उल्लेखनीय सुधारों के लिए दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता के आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत करते हुए निकायों को स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को आपसी समन्वय, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली के माध्यम से स्वच्छता के मानकों में निरंतर सुधार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के शहर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता पहल को मजबूत करने, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर सचिव श्री नितेश झा भी उपस्थित रहे
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्या का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- आपकी बबलियों की तस्वीर लगाएं तो कैसा लगेगा ?-Newsnetra

मसूरी में बड़ा सड़क हादसा टला! 20 यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर 10 मीटर गहरी खाई में गिरा, सभी सुरक्षित-Newsnetra

उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, अब मृत्यु पर मिलेंगे ₹8 लाख; मकान नुकसान पर भी बढ़ी सहायता राशि-Newsnetra

चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड का जलवा! काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 1 4
रेखा आर्या का हरीश रावत पर तीखा हमला, बोलीं- आपकी बबलियों की तस्वीर लगाएं तो कैसा लगेगा ?-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 12, 2026
feature image 36
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा टला! 20 यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर 10 मीटर गहरी खाई में गिरा, सभी सुरक्षित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 12, 2026
feature image 6 5
उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत, अब मृत्यु पर मिलेंगे ₹8 लाख; मकान नुकसान पर भी बढ़ी सहायता राशि-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 12, 2026
feature image 5 5
चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 November 2026
Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 12, 2026
feature image 35
जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?