हरक सिंह रावत पर दिलीप रावत का बड़ा हमला, गणेश गोदियाल को मां धारी देवी की कसम खाने की चुनौती!-Newsnetra
लैंसडोन से भाजपा विधायक दिलीप रावत ने प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को घेरा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को धारी देवी पहुंचकर हरक के चरित्रवान होने की कसम खाने को कहा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक दिलीप ने कहा कि पिछले एक माह से देवभूमि का राजनीतिक वातावरण दूषित हो रहा है।

कांग्रेस की गिरती साख भी बच जाएगी
इस पूरे प्रकरण की धुरी हरक सिंह रावत हैं, उन्हें स्वयं सामने आकर अपने परिवार के आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यूट्यूबर भावना पांडे के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही असम की युवती से जुड़े पुराने मामले का भी जिक्र किया

अंत में, रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को खुली चुनौती दी कि वे पौड़ी गढ़वाल की इष्ट देवी मां धारी देवी की कसम खाकर कहें कि हरक सिंह रावत पर लगे सभी आरोप झूठे हैं और वे अत्यंत चरित्रवान हैं। यदि गोदियाल ऐसा करते हैं तो वे आरोप लगाने वालों को गलत मान लेंगे और इससे कांग्रेस की गिरती साख भी बच जाएगी