By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड भाजपा को दिए जीत के 9 मंत्र, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड भाजपा को दिए जीत के 9 मंत्र, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड भाजपा को दिए जीत के 9 मंत्र, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/22 at 8:39 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
feature image 19 3
SHARE

राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड भाजपा को दिए जीत के 9 मंत्र, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार-Newsnetra

Contents
उत्तराखंड में तीसरी बार भी सरकार बनेगी- राजनाथराजनाथ ने नौ ‘मंत्र’ साधेवैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा  होती है

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ से लेकर मंडल और जिला स्तर तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे।वह आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षित जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ के संगठन व सरकार में काम करने के उनके लंबे अनुभव से प्रदेश भाजपा को जीत के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी कार्य समिति में शामिल हैं।

Uttarakhand BJP State executive committee meeting begins Rajnath Singh to attend

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

उत्तराखंड में तीसरी बार भी सरकार बनेगी- राजनाथ

रक्षामंत्री ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि मैं शीश झुकाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। मैं चार दिन से जापान में था। लेकिन संगठन के नेता राम माधव का आदेश हुआ, इसलिए आना पड़ा। उत्तराखंड आने पर बहुत सुखद अनुभूति होती है। यहां आने पर मुझे शांति का भाव पैदा होता है । दूसरा भाव लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से मिलने की प्रसन्नता का भाव पैदा होता है। तीसरा भाव उपलब्धि और संतोष का भाव पैदा होता है। उत्तराखंड में लगातार दो बार सरकार बनेगी, यह हम नहीं सोचते थे, लेकिन आप सब कार्यकर्ताओं का भाव देखकर लगता है कि हम फिर सरकार बनाने में सफल होंगे। उत्तराखंड में हमारी सरकार बनेगी, इसका पूर्ण भाव मेरे अंदर पैदा हो रहा है। इस आयोजन को मैं साधारण आयोजन नहीं मानता। यह संकल्प लेने का दिन है। एक बार फिर हम मजबूत और घुसपैठियों को भगाने वाली सरकार बनाएंगे। कहा कि एक देश, दो विधान नहीं चलेगा, यह बात हमारे नेता ने कही थी। एकात्म मानववाद सामान्य विषय नहीं है। एकात्म मानव के दर्शन पर हमारी पार्टी चल रही है। संगठन और विचारधारा के अभाव में कोई भी पार्टी कमजोर होती है। जहां कल्पना नहीं थी, आज भाजपा वहां भी विकास कर रही है। सत्ता रहे या जाए, हम अपने विचारों से कोई समझौता नहीं करते। हमारा मूल्यांकन इस आधार पर होना चाहिए कि हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करने में कितना सफल रहे। भाजपा को चुनाव हारना मंजूर है, लेकिन विचारधारा से समझौता करना मंजूर नहीं है

राजनाथ ने नौ ‘मंत्र’ साधे

1. आपको समझना होगा कि भाजपा का बल संगठन है। भाजपा का बल सरकार नहीं है। यह बल तभी बना रहता है जब बात होती रहती है।
हर कार्यकर्ता को यह एहसास होना चाहिए।
2. जनप्रतिनिधि के लिए सबसे बड़ी चीज जनता का भरोसा होता है। यह हर हाल में बना रहना चाहिए।
3. आज के डिजिटल युग में संवाद के नए तरीके हैं। उनसे लोगों से जुड़े रहें। आपके पास मोबाइल है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल हवा का रुख समझने में करें। किसी पर व्यक्तिगत हमला न करें।
4. प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी हो रही है, लेकिन हम उनकी भाषा में जवाब नहीं देंगे।
5.  राहुल गांधी उस पर ताली बजाते रहे। क्या इनके हाथ में सत्ता जानी चाहिए। किसी विदेशी आदमी के द्वारा प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करवाना बहुत गलत है। युवाओं को साथ जोड़ना हमारी ताकत है।
6. विपक्ष की झूठी बातों को तथ्यों के आधार पर खंडन करें। तथ्यों में पैनी धार होती है।
7. मोदी मिशन के बारे में सबको बताइए। साढ़े 12 साल जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की कहानी है।
8. राजनीति में नैतिकता और अनुशासन बनाए रखें। नीचे का कार्यकर्ता ऊपर देखता हूं। हम दूसरे दलों से इसी कारण अलग हैं।
9. संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकता में होती है।  इसे यह मिला, उसे नहीं मिला। इस पर मन मुटाव नहीं होना चाहिए।

वैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा  होती है

सीएम धामी ने कहा कि चुनाव बेहद करीब है। यहां से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने से लेकर अब तक उत्तराखंड को लाभ मिलता रहा है। पहले देश में घोटालों की चर्चा होती थी, अब वैश्विक स्तर पर भारत के विकास की चर्चा होती है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां हमने कार्य नहीं किया हो। महिलाओं को लखपति दीदी बनाना, उनके विपणन को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य हुए हैं। युवाओं को 35 हजार के करीब नौकरी दी गई हैं। कहीं नकल का कोई मामला नहीं आया है। खेल क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत कुछ किया गया है। ऑनलाइन कोचिंग देकर छात्रों के लिए कार्य किया। सैनिकों की शहादत के बाद मिलने वाली राशि को बढ़ाया। उन्होंने देश के पहले गांवों की चर्चा की।  कहा कि ऐसे करीब 200 गांवों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का पहला गांव कहकर सम्मान दिया। उनका विकास किया गया है। डबल इंजन की सरकार का असर है कि अब दिल्ली हमसे दूर नहीं है। अब 2.5 घंटे में हम दिल्ली पहुंच रहे हैं। लिपुलेख तक सड़क बनने के बाद अब कैलाश के दर्शन आसानी से हो रहे हैं। किशाऊ बांध का पानी सबको मिलेगा।  यमुना की सफाई की योजना बहुत समय से चल रही थी। स्टार्ट अप उत्तराखंड में निवेश कर रहे हैं। खेती और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया गया है। विपक्ष झूठ बोलकर भ्रम पैदा कर रहा है, हम जमीन पर कार्य कर रहे हैं।  कुंभ के लिए तैयारी हो गई है। कांवड़ और अन्य यात्राओं में संख्या बहुत अधिक बढ़ गई है। कोई भी आपदा आई, हमारी सरकार ने कार्य किया। उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूसीसी लागू करने जैसा कार्य भी किया। एक भी कदम पीछे नहीं खींचा और अवैध अतिक्रमण वाली जमीन मुक्त कराई। हर क्षेत्र में कार्य हुए हैं। इन कार्यों को अपने तर्कों और साक्ष्यों के साथ घर घर ले जाएंगे। अजीत डोभाल हमारे राज्य के सपूत हैं। उनकी आलोचना करने वाले कौन हैं। कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया है, उसी का असर है कि भाजपा ने जीत हासिल किया है। अब यहां से एक संकल्प लेकर जाएंगे कि कमल खिलाना है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड कांग्रेस में चुनावी हलचल तेज, कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की अहम बैठक-Newsnetra

2027 चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्लान तैयार, शक्ति केंद्र सम्मेलन और बूथ विजय अभियान होगा शुरू-Newsnetra

बेटी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, गुजरात हादसे में कोटद्वार के 7 लोगों की मौत-Newsnetra

जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की पहल पर निकली साइलेंट वॉकथॉन, 210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़-Newsnetra

देवभूमि के मंदिर में दो SDM ने रचाई शादी, सादगी से लिए सात फेरे; खूब हो रही चर्चा-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी सरकार, राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड भाजपा को दिए जीत के 9 मंत्र
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 22 3
उत्तराखंड कांग्रेस में चुनावी हलचल तेज, कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ की अहम बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 22, 2026
feature image 21 3
2027 चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्लान तैयार, शक्ति केंद्र सम्मेलन और बूथ विजय अभियान होगा शुरू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 22, 2026
feature image 20 3
बेटी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, गुजरात हादसे में कोटद्वार के 7 लोगों की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 22, 2026
26f383d3 8b66 4fb5 a047 13bed8e97bb7 1
जागृति विमेन्स कॉन्फ्रेंस हरिद्वार सोसायटी की पहल पर निकली साइलेंट वॉकथॉन, 210 प्रतिभागियों ने महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ सामाजिक हेल्थ November 22, 2026
feature image 17 2
देवभूमि के मंदिर में दो SDM ने रचाई शादी, सादगी से लिए सात फेरे; खूब हो रही चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 21, 2026
feature image 18 2
मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘विश्व को एक दिन भारत चाहिए ही होगा, भारत के बड़ा होने से डरता है विश्व’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 21, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?