2027 चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्लान तैयार, शक्ति केंद्र सम्मेलन और बूथ विजय अभियान होगा शुरू-Newsnetra
उत्तराखंड में भाजपा ने अब चुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल और दीप्ति रावत ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटी इकाई को भी अभियान से जोड़ेगी। प्रदेश में पहली बार शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही बूथ विजय अभियान शुरू होगा। वहीं, जिले और मंडल स्तर पर कार्य समिति की बैठक होगी।
नरेश बंसल ने कहा कि सीएम धामी ने अपने लंबे कार्यकाल ने जनता के दिलों को छुआ है। धामी ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले सीएम हैं। कार्यसमिति ने झूठे नैरेटिव गढ़ने को लेकर निंदा की है। कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज से अर्थव्यवस्था में वृद्धि की है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से महिलाओं को मजबूती मिली है। पांच लाख रुपए तक का कर्ज शून्य ब्याज पर मिल रहा है।
कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी की ओर बढ़ रहा है। चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्री आए है। केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रहार को लेकर कहा कि सरकार ने यूसीसी लागू किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया है। खेलों में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।






