ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra
ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान राजस्थान के जयपुर निवासी एक युवक और युवती बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी में सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि, अभियान के दौरान दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
गंगा में बहने वालों की पहचान लवेश साटीवाल (26 वर्ष), पुत्र सुरेश साटीवाल, निवासी जयपुर, राजस्थान और चेतना मीणा (27 वर्ष), पुत्री हरिशंकर मीणा, निवासी प्रताप नगर, जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। एसडीआरएफ की ओर से दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।







