बैणी भुली योजना पर हरदा ने उठाए सवाल, बोले- महिलाओं के नाम पर सिर्फ एक किस्त का भुगतान!-Newsnetra
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ग्रामीण महिलाओं के लिए लाई गई ‘बैणी भुली योजना’ पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सवाल उठाए हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘बैनी भुली योजना’ कोई योजना नहीं है; यह एक योजना के नाम पर दिया जाने वाला ‘वन-टाइम’ (एक बार का) भुगतान है। भाई, योजना कहां है? आप बस एक किस्त दे रहे हैं और दूसरी किस्त अगली सरकार पर छोड़ रहे हैं। हमारे राज्य में 58 लाख से ज़्यादा बहनें और महिलाएं हैं, और उनमें से आप सिर्फ 5 लाख को ही यह दे रहे हैं… क्या शहरी इलाकों में कोई ‘बैणी भुली’ नहीं रहती? आपने शहरी इलाकों को पूरी तरह से बाहर ही कर दिया है। इसलिए, यह कुछ भी नहीं है; यह बस एक बार का धोखा है।








