By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि, K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि, K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि, K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/25 at 10:51 PM
News Netra Admin
Share
2 Min Read
feature image 5 12
SHARE

देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि, K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra

देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देहरादून ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की देहरादून स्थित आयुध निर्माणी (ओएफडी) में सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू हो गया है। 21 साइट की पहली खेप बुधवार को दून से सूरत (गुजरात) के हजीरा के लिए रवाना की गई। इन साइट उपकरणों को सेल्फ प्रोपेल्ड के9 वज्र तोपों पर लगाया जाएगा। इनसे दिन और रात दोनों समय दुश्मनों पर सटीक निशाना साधा जा सकता है।

Screenshot 2026 11 25 224807

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
इससे रक्षा उत्पादन में देहरादून की भूमिका मजबूत होने के साथ ही विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है। फैक्टरी परिसर में हुए आयोजन में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक उत्पाद के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के रक्षा औद्योगिक तंत्र में कंपनी की मजबूत पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 से ही सेना को आधुनिक और उन्नत उत्पाद उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि एलएंडटी और फ्रांस की सफरान जैसी कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी से भारत में विशिष्ट रक्षा तकनीकों का निर्माण संभव होगा। इससे विदेशी आयात पर निर्भरता घटेगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और उत्पादन टीम को बधाई देते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति और तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

शर्मिष्ठा कौल शर्मा ने बताया कि अक्तूबर के अंत में चंडीगढ़ से के-9 वज्र कार्यक्रम के लिए इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) की पहली खेप रवाना की गई थी। अब देहरादून से सीएम3 एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइटों का पहला बैच भेजा गया है। दोनों उपलब्धियां के-9 वज्र परियोजना में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

PRD जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मिलेगा महंगाई भत्ता, CM धामी ने समिति गठन को दी मंजूरी न्यूज़ कॉपी-Newsnetra

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की पुरस्कार राशि दोगुनी-Newsnetra

मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद FIR का इंतजार कर रहा प्रतिनिधिमंडल-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने श्री नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर का पोस्टर किया विमोचन, निर्माण के लिए सहयोग का दिया आश्वासन-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता की शिकायत पर जीरो FIR दर्ज, हरिद्वार होगी ट्रांसफर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra, देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7 9
PRD जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मिलेगा महंगाई भत्ता, CM धामी ने समिति गठन को दी मंजूरी न्यूज़ कॉपी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
feature image 6 11
उत्तराखंड में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की पुरस्कार राशि दोगुनी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज November 25, 2026
feature image 4 14
मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद FIR का इंतजार कर रहा प्रतिनिधिमंडल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
feature image 45
मुख्यमंत्री धामी ने श्री नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर का पोस्टर किया विमोचन, निर्माण के लिए सहयोग का दिया आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
feature image 1 11
अंकिता भंडारी के माता-पिता की शिकायत पर जीरो FIR दर्ज, हरिद्वार होगी ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 25, 2026
feature image 8 8
नगर निगम में पार्षदों का हंगामा, नगर आयुक्त पर लगाया अनपढ़ कहने का आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?