By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पहाड़ का सीना चीर कर बाहर लाए गए सारे मज़दूर, सीएम धामी ने लगाया गले…
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पहाड़ का सीना चीर कर बाहर लाए गए सारे मज़दूर, सीएम धामी ने लगाया गले…
Uncategorizedउत्तराखंड

पहाड़ का सीना चीर कर बाहर लाए गए सारे मज़दूर, सीएम धामी ने लगाया गले…

News Netra
Last updated: 2023/11/28 at 3:46 PM
News Netra
Share
5 Min Read
IMG 20231128 WA0069
SHARE

उत्तरकाशी से संवाददाता सरला बहुगुणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिको से कर रहे हैं मुलाकात।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी है मौजूद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिको और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की।
बाहर निकाले जा रहे श्रमिको के परिजन भी हैं टनल में मौजूद।
टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जाएगी

IMG 20231128 WA0062 IMG 20231128 WA0061 IMG 20231128 WA0068 IMG 20231128 WA0067 IMG 20231128 WA0066 IMG 20231128 WA0065 IMG 20231128 WA0064

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

श्रमिको के चहरे में खुशी निकलने लगे श्रमिक। 17 दिन बाद 17 मजदूर आये बाहर। सबको एक साथ भेजा जा रहा चिन्यालीसौड। सबको बाहर निकालने का सिलसिला जारी
बौखबाबा के माली अंदर से बाहर आये दिया दिया आशीर्वाद। तालियां बज रही मिठाई बांट रही। विधायक ने कहा सब स्वस्थ एवं ठीक है

सभी 41 श्रमिक स्वस्थ व सुरक्षित

*मिशन सिलक्यारा हुआ सफल*

*17वें दिन सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 श्रमिक*

*रेस्क्यू में जुटे थे राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ ही सेना, विभिन्न संगठन और विश्व के नामी टनल विशेषज्ञ*

*पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं सीएम धामी के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता में डबल इंजन सरकार को मिली बड़ी सफलता*

देहरादून। मंगलवार को पूरे देश के लिए मंगलमयी खबर सामने आई है।
डबल इंजन सरकार के सशक्त नेतृत्व और रेस्क्यू टीमों के अथक परिश्रम से ऑपरेशन सिलक्यारा फतह कर लिया गया है। सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिक 17वें दिन सकुशल बाहर आ गए हैं।

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में 12 नवंबर को भूधंसाव होने से 41 श्रमिक सुरंग में ही फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। देहरादून से पहुंचे एसडीआरएफ के जवान स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ तत्काल रेस्क्यू में जुट गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके का जायजा लेने पहुंचे। सीएम के दौरे के साथ ही रेस्क्यू अभियान जोर पकड़ गया। राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गईं।

सुरंग में मलबा हटाने के लिए सबसे पहले जेसीबी लगाई गई, लेकिन ऊपर से मलबा गिरने पर सफलता नहीं मिल पाई तो देहरादून से ऑगर मशीन मंगाकर सुरंग में ड्रिलिंग शुरू की गई।
ऑगर मशीन जवाब दे गई। फिर दिल्ली से अमेरिकन ऑगर मशीन मौके पर पहुंचाई गई। इसके लिए वायुसेना के हरक्यूलिस विमानों की मदद ली गई। इन विमानों ने मशीन के पुर्जों को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पहुंचाया और यहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिलक्यारा पहुंचाया गया।

सुरंग में लगभग 50 मीटर ड्रिलिंग के बाद सरिया सामने आने के कारण इस मशीन में भी खराबी आ गई। फिर हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया। कटर से ऑगर को काटने के बाद 16वें दिन मैनुअल ड्रिलिंग शुरू की गई और आज 17वें दिन जिंदगी का पाइप श्रमिकों तक पहुंचा दिया गया। यही नहीं सरकार तीन अन्य मोर्चों पर भी काम कर रही थी। इसमें वर्टिकल ड्रिलिंग का काम भी 50 मीटर तक पहुंच चुका था।

रेस्क्यू टीमों को सैल्यूट

राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां, अधिकारी और कर्मचारी आज 17वें दिन तक पूरी तन्मयता और मनोयोग से रेस्क्यू में जुटी रही। मुख्यमंत्री धामी निरंतर स्थलीय निरीक्षण करने साथ ही रेस्क्यू टीमों की हौसला-अफजाई करते रहे। इसी का फल रहा है कि आज यह मिशन सफल हुआ।
रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल, ओएनजीसी, आईटीबीपी, एनएचएआईडीसीएल, टीएचडीसी, उत्तराखंड राज्य शासन, जिला प्रशासन, भारतीय थल सेना, वायुसेना समेत तमाम संगठनों, अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

‘आस्था’ और ‘विज्ञान’ से अंजाम तक पहुंचा ‘मिशन सिलक्यारा’

सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू, विज्ञान और भगवान दोनों की बदौलत सफल हो पाया। कहीं न कहीं इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी देखने को मिला, जिससे एक आस बंधी कि सब कुछ ठीक होगा।
दरअसल, टनल में फंसे श्रमिकों का तो ईश्वर पर अटल विश्वास था ही बचाव अभियान दल ने भी हर रोज देव आराधना के बाद ही रेस्क्यू की शुरुआत की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ‘इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स भी टनल के मुहाने पर बनाए गए बौखनाग मंदिर में सिर झुकाकर श्रमिकों को सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra

मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: CM Dhami, Uttarakhand, Uttarkashi
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 1
डुंडा में शिल्पी ग्राम योजना के अंतर्गत ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 23, 2026
dfjkdsjdf
मानवता शर्मसार : हरिद्वार में दो मासूम बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े के ढेर में मिली 7 दिन की नवजात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026
Aaj ka Rashifal 23 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?