By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: News Netra @ ईश्वरी प्रसाद उनियाल को मिला डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान- वर्ष 2022| साभार-संदीप रावत
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > Uncategorized > News Netra @ ईश्वरी प्रसाद उनियाल को मिला डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान- वर्ष 2022| साभार-संदीप रावत
Uncategorized

News Netra @ ईश्वरी प्रसाद उनियाल को मिला डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान- वर्ष 2022| साभार-संदीप रावत

News Netra
Last updated: 2023/12/18 at 8:44 AM
News Netra
Share
8 Min Read
chhat 20
SHARE

न्यूज नेत्रा, मीडिया हाउस

डॉ.गोविन्द चातक की जयंती के उपलक्ष्य  पर आयोजित आखर ट्रस्ट के कार्यक्रम में देहरादून से प्रकाशित गढ़वाली साप्ताहिक रंत रैबार के सम्पादक ईश्वरी प्रसाद उनियाल को  मिला डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान- वर्ष 2022

 

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

 

आखर चौरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा  लोस्तु पट्टी के घण्टाकर्ण देवता मंदिर परिसर, घण्डियालधार  में डॉ. गोविन्द चातक जयंती श्के उपलक्ष्य पर विगत वर्षों की भांति डॉ.गोविन्द चातक स्मृति व्याख्यान एवं श्डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गढ़वाली भाषा के प्रचार -प्रसार में गढ़वाली समाचार पत्रों के माध्यम से अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष -2022का डॉ. गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान देहरादून से विगत 25 वर्षों से निरंतर देहरादून से प्रकाशित गढ़वाली साप्ताहिक रंत रैबार के सम्पादक एवं प्रकाशक श्री ईश्वरी प्रसाद उनियाल को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें  ग्यारह हजार रुपए की सम्मान राशि के साथ अंग वस्त्र, सम्मान  पत्र एवं विशेष आखर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ग्यारह हजार रुपए की सम्मान यह राशि डॉ.चातक के परिवार की ओर से प्रदान की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत लोक परम्परानुसार अतिथियों द्वारा जौ से भरे हुए पाथे में दीप प्रज्वलन, डॉ.गोविन्द चातक जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुई । इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल की छात्राओं- कु.नैशा, कु.नेहा,कु.रिया,कु.मनीषा, कु.सिया ,कु.अंजलि, कु. कोमल,कु. मेघा द्वारा गढ़वाली सरस्वती वंदना एवं मांगलिक प्रस्तुति दी गई।

 

 

chhat 20
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा लोक साहित्य एवं गढ़वाली भाषा एवं लोक साहित्य में डॉ.गोविन्द चातक जी  द्वारा दिए गए अवदान को चिरस्मरणीय एवं अतुलनीय बताया गया । साथ ही विस्तारपूर्वक उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बात रखी गई। गढ़वाली भाषा -साहित्य, शिक्षा को समर्पित   श्रीनगर गढ़वाल की आखर संस्था   विगत सात वर्षों से डॉ. गोविन्द चातक जी की जयन्ती पर यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग में हिंदी के सहायक प्रोफेसर एवं लोक साहित्य विशेषज्ञ डॉ.वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि- डॉ.चातक जी ने यहां के सम्पूर्ण लोक साहित्य को लिपिबद्ध करने का अतुलनीय कार्य किया। उन्होंने गढ़वाल के लोक साहित्य को संरक्षित करने में बहुत महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई। वे यहां के लोक साहित्य के पहले अनुवादक भी थे।

 

news netra 2
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं श्री घण्टाकर्ण देवता मंदिर के अध्यक्ष कैप्टन श्री सते सिंह भंडारी ने कहा कि- इस क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि डॉ. चातक जी की जयंती के उपलक्ष्य में  कार्यक्रम इस बार उनके गृह क्षेत्र में हो रहा है।डॉ. चातक जी  की जयन्ती के अवसर पर उनकी स्मृति में हर वर्ष आखर ट्रस्ट श् द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वह  निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है।

 

अति विशिष्ट अतिथि श्री घण्टाकर्ण देवता मंदिर के रावल श्री दिनेश प्रसाद जोशी ने कहा कि – इस क्षेत्र की डॉ.गोविन्द चातक जी जैसी महान विभूति को याद करना एवं उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करना हम सभी क्षेत्र वासियों के लिए बहुत गौरव की बात है। यहाँ की जनता एवं नई पीढ़ी को इस बात का पता होना आवश्यक है कि  डॉ. गोविन्द चातक जैसी महान विभूति इस क्षेत्र में पैदा हुई।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाली विभूति श्री ईश्वरी प्रसाद उनियाल ने कहा कि –  डॉ. चातक के साथ उनका लगातार पत्राचार होता रहता था। असाधारण प्रतिभा के विद्वान होने पर भी वे एक साधारण एवं सरल व्यक्ति थे।साथ ही कहा कि- यह डॉ. चातक आखर साहित्य सम्मान मेरे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण सम्मान है।
मुख्य वक्ता के रूप में हे.न.ब. ग.के. विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर की इतिहास की सहायक प्रोफेसर  डॉ. नीलम नेगी ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, गढ़वाली लोक साहित्य, गढ़वाली भाषा एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में डॉ.गोविन्द चातक जी द्वारा दिए गए अवदान पर  विस्तार से अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि- श्डॉ.चातक जी ने यहां के लोक साहित्य को संग्रहित करने एवं संरक्षित करने में महत्वपूर्ण  योगदान दिया था ।

 

 

विशिष्ट अतिथि श्री रघुवीर सिंह कंडारी ने कहा कि -श्आखर ट्रस्ट द्वारा यहां की डॉ. चातक जैसी विभूतियों को याद किया जाना और इस तरह के कार्यक्रम  आयोजित करना एक सराहनीय कार्य है।

आखर के अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि- श्इस बार डॉ. चातक जी के गृह क्षेत्र में इस कार्यक्रम को करने का उदेश्य यह है कि यहां के लोग एवं नई पीढ़ी भी उनके कृतित्व एवं लोक साहित्य के रूप में वे जो विरासत  छोड़ गए हैं उसके बारे में जान सकें।जब भी उत्तराखंड के लोक साहित्य का जिक्र होगा तो लोक साहित्यकार एवं भाषाविद्  डॉ. चातक जी का जिक्र  अवश्य होगा। गढ़वाली भाषा में भी डॉ.चातक जी का काम अतुलनीय है। डॉ.चातक जी को गढ़वाली लोक साहित्य का देवता माना जा सकता है।

 

कार्यक्रम का संचालन हे.न. ब. गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. नितेश बौंठियाल द्वारा किया गया।अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत  ने किया किया। आखर के  भूपेंद्र सिंह नेगी ने श्डॉ.गोविन्द चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले श्री ईश्वरी प्रसाद उनियाल के सम्मान पत्र का वाचन किया एवं अनीता काला  ने उनके परिचय एवं गढ़वाली समाचार पत्रों के माध्यम से गढ़वाली भाषा के प्रचार -प्रसार में उनके द्वारा दिए जा रहे अमूल्य योगदान को सबके सम्मुख रखा और कहा कि सम्मानित होने वाले श्री उनियाल जी गढ़वाली भाषा में प्रकाशित पहले दैनिक समाचार पत्र गढ़ ऐना के सम्पादक थे।

 

इस अवसर पर डॉ.गोविन्द चातक जी के गांव सरकासैण से डॉ. चातक जी के भतीजे  राजेंद्र सिंह कंडारी एवं अन्य ,डॉ.गोविन्द चातक जी के ही परिवार  से उनके पौत्र सौरभ बिष्ट,पयांखोली से बृजमोहन गोदियाल,जयवीर सिंह बिष्ट, श्री घण्टाकर्ण देवता के पश्वा सोहन सिंह कैंतुरा,मोलधार से भूपेंद्र सिंह कंडारी, कमलेश कंडारी, देहरादून से आए  रघुवीर सिंह कठैत, आखर ट्रस्ट  से- रेखा चमोली,अनीता काला,नितेश बौंठियाल,साक्षी रावत, भूपेंद्र सिंह नेगी,डॉ.नीलम नेगी, पौड़ी से अरुण बिष्ट,लक्ष्मी रावत, हिमांशु, मंदिर समिति से – ओम प्रकाश गोदियाल,रघुवीर शेरू भंडारी, श्री घण्टाकर्ण देवता के रावल  दिनेश जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष कैप्टेन  सते सिंह भंडारी,सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह कंडारी ,महिला मंगल दल घण्डियालधार की अध्यक्षा पिंकी देवी, राजेंद्र सिंह कैंतुरा, सोहन सिंह,जिला पंचायत सदस्य अमित मेवाड़, शिक्षक-शिक्षिकाओं, साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तियों एवं क्षेत्र की जनता की गरिमामयी  उपस्थिति थी।

 

इस कार्यक्रम में   राजकीय इंटर कॉलेज धद्दी घंडियाल एवं आछरीखुण्ट के छात्र -छात्राओं द्वारा  लोक संस्कृति की सुन्दर प्रस्तुतियां  दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में  ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने श्री घण्टाकर्ण देवता मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों , इस क्षेत्र की जनता, आखर ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं कार्यक्रम में  उपस्थित  सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

श्री बच्ची राम उनियाल होंगे बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में होंगे उक्रांद के अधिकृत-Newsnetra

चारधाम के इतिहास में यह कालखंड केदारखंड के लिए काला अध्याय हो चुका है-Newsnetra

“ताजमहल का टेंडर” से भ्रष्टाचार पर किया प्रहार | कैलाश कंडवाल के निर्देशन में हुई नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा-Tajmahal Ka Tender | Newsnetra

इंतजार खत्म | ” दादी इंतजार अपनों का ” News Netra Youtube पर बस कुछ ही देर में |आखिरी सीन में रो मत जाना

Aiims News…दुनिया से जाने वाला बनेगा किसी की आंखों की रोशनी | Click कर पढ़िये News Netra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: #dr-govind-chatak-smriti-samman, #garhwal news, #news netra, #tehri news
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 14
अंकिता भंडारी केस: गांधीनगर में आज होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट, CBI जांच में सहयोग का दिया भरोसा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 24, 2026
feature image 2 14
गुरु नानक देव जी का दर्शन ; अध्यात्म, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक चिंतन का अद्भुत संगम : डा.महेंद्र राणा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 24, 2026
Aaj ka Rashifal 24 November 2026
Aaj ka Rashifal 24 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 35 1
अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, 24 नवंबर को होगा टेस्ट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
feature image 34 1
सीएम धामी ने चंपावत को दी 165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
feature image 33 1
कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद आदमखोर को मारने के आदेश जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?