Ram Mandir : सुबह 7 बजे खोले गए राम मंदिर के कपाट, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Newsnetra
अयोध्या : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 7 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। नियम के तहत सुबह 3 बजे से पूजन और शृंगार की तैयारी हुई। 4 बजे रामलला को जगाया गया। रामलला को हर घंटे फल-दूध का भोग लगेगा। हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, इसे देखते हुए रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकंड का ही समय मिलेगा।



Ram Mandir : कब से कब तक हो सकेंगे श्री राम के दर्शन –
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर को दर्शन के लिए सुबह और शाम साढ़े 9 घंटे खोला जाएगा। सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।

कैसे हो पाएंगे श्रीराम जी की आरती में शामिल जानिए –
सुबह की आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग करवानी होगी। शाम की आरती के लिए उस दिन भी बुकिंग हो सकती है। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे। पास श्रीराम जन्मभूमि के कैंप ऑफिस से मिलेंगे। आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले पास मिलेगा। श्रद्धालुओं को पास के लिए सरकारी आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर भी पास लिया जा सकता है।
देखिए आज सुबह की वीडियो राम मंदिर की
दिल दहलाने वाली ये खबर भी पढ़िए : देहरादून में कचरे के डिब्बे में था “नवजात शिशु” फेंकने वाला निकला सागा बाप –








 
         
         
         
         
         
        