देहरादून आईटी पार्क में बारिश के पानी में युवती बही : लाईव वीडियो-Newsnetra
देहरादून। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच शहर के आईटी पार्क क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भारी बरसात से सड़कों पर पानी का तेज बहाव हो गया, जिसमें एक युवती बह गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि युवती खुद को संभाल नहीं पाई और बहाव के साथ बह गई। मौके पर खड़े कुछ लोगों को द्वारा युवती को आईटी पार्क के गेट के सामने थाम लिया गया जिससे युवती की जान बच गई ।
बारिश से देहरादून के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
#Dehradun #DehradunCity #Rain #HeavyRain #Uttarakhand #Flood #FlashFlood #RescueOperation #BreakingNews #Monsoon #Barish #WeatherAlert #RainySeason #FloodRescue #WaterLogging #RainUpdate #IndiaNews #NaturalDisaster #TrendingNews #StaySafe





