By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हेली सेवाओं में सुधार हेतु देहरादून में बनेगा संयुक्त कमांड केंद्र, DGCA समेत होंगे अधिकारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हेली सेवाओं में सुधार हेतु देहरादून में बनेगा संयुक्त कमांड केंद्र, DGCA समेत होंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

हेली सेवाओं में सुधार हेतु देहरादून में बनेगा संयुक्त कमांड केंद्र, DGCA समेत होंगे अधिकारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/16 at 12:17 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
FB IMG 1750012927815
SHARE

हेली सेवाओं में सुधार हेतु देहरादून में बनेगा संयुक्त कमांड केंद्र, DGCA समेत होंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर हेली सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में अब हेली उड़ानों के बेहतर समन्वय और सुरक्षित संचालन के लिए देहरादून में एक कॉमन “कमांड एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना की जाएगी, जिसमें डीजीसीए, आपदा विभाग, सिविल एविएशन, यूकाडा, हेली ऑपरेटर कम्पनी के अधिकारियों की तैनाती होगी।

fb img 17500129301074510794188329475468



बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। चार धाम यात्रा में लगे सभी हेली ऑपरेटरों एवं पायलटों के उच्च हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच होगी एवं सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें डीजीसीए, यूकाडा, नागरिक उड्डयन विभाग भारत सरकार, ATC के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। यह समिति जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानक प्रचालन नियमावली का प्रारूप बनाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट सितंबर माह से पूर्व प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने आगामी समय के लिए प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एडमिनिस्ट्रेटिव एंड टेक्निकल एसओपी (administrative and technical Standard Operating Procedure) तैयार किए जाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के संबध में उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम जन के जीवन की रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी कीमत में जिंदगियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं पायलटों को अनुमति दी जाएगी जिनका उच्च हिमालय क्षेत्रों में हेली उड़ाने का दीर्घकालीन अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि डीजीसीए द्वारा निर्धारित गाइडलाइन को और सख्त बनाया जाए, जिसका अनुपालन शत प्रतिशत किया जाए। मुख्यमंत्री ने हिमालय क्षेत्रों में अधिक संख्या में मौसम पूर्वानुमान के अत्याधुनिक उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए, जिससे मौसम की और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से संपर्क कर उनके पार्थिव शरीर को संबंधित राज्यों में भेजने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव नागरिक उड्डयन श्री समीर कुमार सिन्हा, डीजीसीए (DGCA) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई , सचिव श्री शैलेश बगौली, सचिव श्री सचिन कुर्वे, सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन, सीईओ युकाडा श्रीमती सोनिका, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में बढ़ेगी सूखी ठंड, पहाड़ों से मैदान तक छाएगा कोहरा-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 28 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra

उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra

उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: DGCA समेत होंगे अधिकारी, newsnetra, हेली सेवाओं में सुधार हेतु देहरादून में बनेगा संयुक्त कमांड केंद्र
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 7
उत्तराखंड में बढ़ेगी सूखी ठंड, पहाड़ों से मैदान तक छाएगा कोहरा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
Aaj ka Rashifal 28 November 2026
Aaj ka Rashifal 28 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 24 3
थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 23 4
उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 22 4
उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 21 4
धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?