उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, 3 जल विद्युत परियोजनाओं को अंतिम वन स्वीकृति-Newsnetra
यूजेवीएन लिमिटेड की तीन जल विद्युत परियोजनाओं को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से स्वीकृतियां मिल गई हैं।
भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत
यूजेवीएनएल के एमडी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता के दृष्टिगत इन परियोजनाओं के लिए वन स्वीकृतियां प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन और प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के विशेष प्रयासों से ये संभव हुआ है। इनसे जल विद्युत उत्पादन क्षमता में वृद्धि, स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, ऊर्जा सुरक्षा और विद्युत ग्रिड की सुदृढ़ता को बल मिलेगा। विशेष रूप से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में तांकुल एवं सिरकारी भ्योल रुपसियाबगड़ परियोजनाएं पीक मांग के दौरान बिजली देंगी।