By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को बड़ी सौगात: रिंग रोड बनने से स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण होगा सरल, यात्रियों को मिलेगा सुगम आवागमन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को बड़ी सौगात: रिंग रोड बनने से स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण होगा सरल, यात्रियों को मिलेगा सुगम आवागमन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को बड़ी सौगात: रिंग रोड बनने से स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण होगा सरल, यात्रियों को मिलेगा सुगम आवागमन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/03 at 10:56 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
harathavara ma raga rada ka naramanaethhana karaya 0063a299735ad01bc7b1954247c0f197
SHARE

कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को बड़ी सौगात: रिंग रोड बनने से स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण होगा सरल, यात्रियों को मिलेगा सुगम आवागमन-Newsnetra

रिंग रोड का लाभ आने वाले वर्ष के अर्धकुंभ, कुंभ, कांवड़ मेला के अलावा यात्रा सीजन में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर तरीके से मिलेगा।

धर्मनगरी की धारण क्षमता के अनुरूप व्यवस्था बनाने की पहल में एक कदम रिंग रोड का भी अब पूरा होने वाला है। वर्ष 2027 के कुंभ को लेकर बने प्लान के तहत अब जल्द ही रिंग रोड पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस रोड का निर्माण पिछले तीन वर्षों से ज्यादा समय से चल रहा है। विभागों का दावा है कि रिंग रोड कार्य अर्धकुंभ से पहले पूरा होगा। फोरलेन और एलिवेटेड फ्लाईओवर भूपतवाला के साथ चंडी घाट पर दूसरे पुल के निर्माण के बाद हरिद्वार के लिए सबसे बड़ी सौगात रिंग रोड होगी। इसे राज्य गठन के 25 वर्षों से भी जोड़ सकते हैं जो विकास के सतत प्रयास में सबसे अधिक प्रत्यक्ष रूप से सामने हैं।

रिंग रोड में खास बात है कि बिना धर्मनगरी की धमनियों को चोक किए यह मार्ग शहर को तो देखेगा लेकिन कहीं से बाधा नहीं बनेगा। जिन गांवों के आस-पास से भी गुजर रहा है वहां भी यह मार्ग केवल पोल और पिलर के सहारे ऊपर-ऊपर गुजरेगा। इस मार्ग से न केवल यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और पंजाब के यात्रियों व पर्यटकों को लाभ मिलेगा, बल्कि बड़े स्नान पर्व पर इसी मार्ग से भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा

रिंग रोड की सबसे बड़ी विशेषता इसका ढांचागत आकर्षण
रिंग रोड की सबसे बड़ी विशेषता इसका ढांचागत आकर्षण है। यह मार्ग उन वाहन चालकों को विशेष लाभ देगा जिन्हें दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और यूपी से आकर हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे (नैनीताल, हल्द्वानी के लिए) की ओर जाना होता है। यात्री बहादराबाद से सीधे रिंग रोड के माध्यम से 15 किलोमीटर की दूरी तय करके कांगड़ी से जुड़ जाएंगे। यहीं नहीं इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र रेलवे लाइन पर एक्कड़ के पास बना पुल और गंगा नदी के ऊपर बना करीब ढाई किलोमीटर से ज्यादा लंबा ओवरब्रिज होगा। रिंग रोड से गुजरने वाले वाहन सवार आठ फ्लाईओवर, एक रेलवे ओवर ब्रिज, गंगा नदी पर बने 2.50 किलोमीटर पुल से होकर धर्मनगरी की पूरी भव्यता भी देख सकेंगे।
जगजीतपुर में होगी रिंग रोड पर चढ़ने और उतरने की सुविधा
रिंग रोड का कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य एनएचएआई अर्धकुंभ से पहले कार्य पूरा करेगा। बाहरी राज्य से आने वाले वाहन चालक बहादराबाद टोल प्लाजा से दो किमी की दूरी तय कर रिंग रोड पर जा सकेंगे। इस बीच सिर्फ एक प्वाइंट जगजीतपुर के बीच बनाया गया है जहां से रिंग रोड पर उतरने और चढ़ने की सुविधा होगी। वहीं कांगड़ी के वन चौकी के पास रिंग रोड खत्म हो जाएगी। इसका सीधा संपर्क हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे से होगा। नजीबाबाद से आने वाले वाहनों का यह सुविधा मिलेगी कि वह बिना धर्मनगरी में प्रवेश किए ही दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब या अन्य राज्यों में जा सकेंगे। सुविधा यह होगी कि वह हरिद्वार की भव्यता, गंगा के दूर के दृश्य और दो शक्तिपीठ माता मनसा देवी और चंडी देवी के दर्शन भी कर सकेंगे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रतापनगर में डॉ. धन सिंह रावत ने ली संगठन की बैठक-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 4 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra

खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी हरिद्वार को बड़ी सौगात: रिंग रोड बनने से स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण होगा सरल, यात्रियों को मिलेगा सुगम आवागमन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 2
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रतापनगर में डॉ. धन सिंह रावत ने ली संगठन की बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 4, 2026
Aaj ka Rashifal 4 November 2026
Aaj ka Rashifal 4 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 4, 2026
feature image 10 1
दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 3, 2026
feature image 9 1
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 8 1
खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 7 1
टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?