By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: NH-309 पर बनेंगी दो टनलें, 29 किमी दूरी घटेगी—वनभूमि प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: NH-309 पर बनेंगी दो टनलें, 29 किमी दूरी घटेगी—वनभूमि प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: NH-309 पर बनेंगी दो टनलें, 29 किमी दूरी घटेगी—वनभूमि प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/12 at 9:38 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20251211 WA0122
SHARE

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: NH-309 पर बनेंगी दो टनलें, 29 किमी दूरी घटेगी—वनभूमि प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश-Newsnetra

देहरादून
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-309 (पौड़ी-श्रीनगर एनएच) पर दो टनलों का निर्माण किया जायेगा। इन टनलों के निर्माण से विधानसभा क्षेत्र के कई गांव राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जुड़ जायेंगे, साथ ही दूरियां भी कम हो जायेगी। एनएच पर सुरंग बनाने से पहले स्थानीय जनता से जनसुझाव लिये जायेंगे ताकि परियोजना को बेहतर स्वरूप दिया जा सके। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के तहत वनभूमि प्रकरणों के चलते लम्बित पड़ी डेढ़ दर्जन मोटरमार्गों को शीघ्र फॉरेस्ट क्लीयरेंस देने को वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर जाने से पहले अपने शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोटरमार्गों के निर्माण, डामरीकरण एवं सुधारीकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग एंव वन विभाग की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर प्रस्तावित दो टनलों के निर्माण को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर उन्हें टनल की डीपीआर बनाने से पहले स्थानीय जनता से आवश्यक रूप से जनसुझाव लेने के निर्देश दिये, ताकि भविष्य में निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का अवरोध पैदा न हो। डॉ. रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टनल प्रेमनगर से चोपड्यूं जबकि दूसरा टनल तिरपालीसैण से जल्लू बैंड तक बनाया जायेगा। दोनों टनलों के निर्माण से प्रेमनगर-चोपड्यूं के बीच लगभग 19 किलोमीटर तथा तिरपालीसैण-जल्लू बैंड के बीच लगभग 10 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी और क्षेत्र के कई गांव सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जायेगा। इससे स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों को सुरक्षित, तेज एवं सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा डॉ. रावत ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोटरमार्गों कल्याणखाल-किमोज- डांडखिल- भैड़गांव तल्ला मल्ला मोटरमार्ग, उपरैंखाल-भतपो तल्ला मल्ला-गाड़खरक- भगवतीतलैया मोटरमार्ग, भरीक-पैठाणी मोटरमार्ग, पैठाणी-इज्जर मोटर मार्ग, कुआंखर्क मोटरमार्ग, दुमलोट मोटरमार्ग, सैंजी से उदलाखाल मोटर मार्ग तथा चुठाणी से चोपड्यू मोटर मार्ग के वन भूमि से जुड़े प्रकरणों को एक पखवाड़े के भीतर निस्तारित कर शीघ्र फॉरेस्ट क्लीयरेंस देने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उक्त मोटरमार्गों की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

बैठक में सचिव वन सी रवि शंकर, प्रमुख वन संरक्षक व वन संरक्षण नोडल अधिकारी एसपी सुबुद्धि, अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

*बॉक्स*
*मजनी तोक वनभूमि प्रकरण का शीघ्र करें निस्तारणः डॉ. धन सिंह रावत*
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई वन विभाग एवं थलीसैण विकासखण्ड के ग्रामसभा सौंठ के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में वनभूमि प्रकरण को शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। बैठक में ग्रामीणों के प्रतिनिधियों ने बताया कि थलीसैण विकासखण्ड के अंतर्गत ग्रामसभा सौंठ के मजनी तोक में ग्रामीण कई पीढ़ियों से रह रहे हैं। लेकिन हाल ही में वन विभाग द्वारा उक्त तोक को वनभूमि बताकर उन्हें नोटिस भेजे गये हैं। जिसें उन्हें वहां से मकान खाली करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जानबूझ कर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग करते हुये कहा कि वन विभाग द्वारा भेजे गये नोटिस को वापस लिया जाय। जिस पर डॉ. रावत ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनको उनकी जमीन से बेदलख नहीं किया जायेगा। उन्होंन वन विभाग के अधिकारियों को प्रकरण का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra

देहरादून में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान, 45 मकान मालिकों पर 4.50 लाख का जुर्माना-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 29 किमी दूरी घटेगी—वनभूमि प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश, newsnetra, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात: NH-309 पर बनेंगी दो टनलें
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 2 1
देहरादून में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान, 45 मकान मालिकों पर 4.50 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 11 4
राहुल गांधी और SIR विरोध पर मुख्यमंत्री धामी का हमला, बोले- विदेशी ताकतों के प्रभाव में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?