निरंजनपुर मंडी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन फल की दुकानें जलकर खाक-Newsnetra
देहरादून। शहर की निरंजनपुर मंडी में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में मंडी की तीन फल की दुकानें आ गईं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंडी की एक दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दो अन्य फल की दुकानों तक भी फैल गई। आग लगने से दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना के दौरान एक व्यक्ति दुकान के अंदर फंस गया था। मौके पर मौजूद लोगों और राहत टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से तीनों दुकानों में रखा सामान जलकर काफी नुकसान हुआ है।
प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।





