Agra Road Accident Video: आगरा में एक रोंगटे खड़े करने वाला सड़क हादसा हुआ. ट्रक के आगे लगे बंपर में बाइक सवार दो लड़के फंस गए और ट्रक ड्राइवर तेजी से हाइवे पर ट्रक को दौड़ाता रहा.अब लाइव वीडियो इस सड़क हादसे का सामने आया है. यह वीडियो रविवार की देर रात का बताया गया है. थाना छत्ता क्षेत्र के वॉटर वर्क्स का यह वायरल वीडियो है. बताया गया है कि एक बाइक पर दो लड़के जा रहे थे. ट्रक को ओवर टेक करने की वजह से दोनों लड़के ट्रक के आगे लगे बंपर में फंस गए. ट्रक ड्राइवर तेजी से ट्रक को दौड़ाता रहा.
देखे वीडियो
जब राहगीरों ने यह मंजर देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ियों से ट्रक को ओवरटेक करके रुकवाया और फिर ड्राइवर की बुरी तरह से धुनाई कर दी. सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने बुरी तरह घायल हुए दोनों लड़के और ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.





