By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था की समीक्षा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन ने भूमि धोखाधड़ी, सत्यापन अभियान और गुमशुदगी मामलों पर दिए सख्त निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था की समीक्षा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन ने भूमि धोखाधड़ी, सत्यापन अभियान और गुमशुदगी मामलों पर दिए सख्त निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था की समीक्षा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन ने भूमि धोखाधड़ी, सत्यापन अभियान और गुमशुदगी मामलों पर दिए सख्त निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/03/17 at 9:36 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260317 WA0042
SHARE

उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था की समीक्षा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन ने भूमि धोखाधड़ी, सत्यापन अभियान और गुमशुदगी मामलों पर दिए सख्त निर्देश-Newsnetra

आज *डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड* द्वारा *IG गढ़वाल /कुमाऊं रेंज, समस्त जनपद प्रभारियों सहित समस्त अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारियों* के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से *भूमि सम्बन्धी धोखाधड़ी के अभियोगों, प्रचलित सत्यापन सम्बन्धी अभियान, गुमशुदाओं की बरामदगी तथा लम्बित विवेचनाओं* की समीक्षा की गयी।

IMG 20260317 WA0041 IMG 20260317 WA0045

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

▪️अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा पुलिस द्वारा किये जा रहे *सत्यापन अभियान की सभी जनपदों से जानकारी ली। दिनांक 15.02.2026 से प्रचलित सघन सत्यापन अभियान में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राज्य में कुल 1,22,411 सत्यापन* किये गये। कुछ जनपदों ने इन अभियान के दौरान संदिग्ध अपराधियों को भी पकडा है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के उद्देश्यों को भली-भांति समझ लिया जाना आवश्यक है, सत्यापन की कार्यवाही में मुख्यतः यह भी देखा जाये कि कोई कुख्यात अपराधी बाहरी राज्यों से भागकर राज्य में निवास तो नहीं कर रहा है। इस सम्बन्ध में *आपराधिक इतिहास ज्ञात करने हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टलों का सहयोग लिया जाये।* अभियान में तेजी लाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय।

▪️ *भूमि सम्बन्धी धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा* करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पूर्व में भी निर्गत आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे मामलों में *राजपत्रित अधिकारी की जांच के उपरान्त ही नियमानुसार अभियोग पंजीकृत* कर अभियोग का साक्ष्यों के आधार पर विधिक निस्तारण कराया जाये। इस सम्बन्ध में यह भी ध्यान रखा जाये कि *दीवानी प्रकृति के मामलों में पुलिस अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। दोनों रेंज के IG को ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिये गए।*

▪️गुमशुदगियों की समीक्षा करते हुए विशेषकर *नाबालिग बच्चों के गुमशुदा होने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर गुमशुदा को बरामद करने की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की जाये* । इस सम्बन्ध में *मा0 उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा इस मुख्यालय द्वारा जारी एस0ओ0पी0 का अक्षरशः पालन किया जाये* । उन्होंने कहा कि गुमशुदगी के रिकवरी रेट को बढाया जाना आवश्यक है। *गुमशुदगी को लेकर सभी स्तर पर संवेदनशीलता होनी चाहिए, यह हमारा सामाजिक दायित्व भी है। जनपद प्रभारी प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगें। इसमें लापरवाही न की जाए।* गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चेक लिस्ट तैयार कर प्रतिदिन शेष कार्यवाही का परीक्षण कर सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये अभियोग का अनावरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

▪️ *03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित अभियोगों की विवेचकवार समीक्षा* की गयी। जनपद प्रभारियों द्वारा अपने-अपने जनपदों की प्रगति रिपोर्ट बताई गई। एडीजी महोदय द्वारा लम्बे समय से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में आपत्ति प्रकट करते हुये सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी को अपने निकटतम पर्यवेक्षण में अभियोगों का अविलम्ब निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही दूसरे *राष्ट्र में निवासरत आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार एलओसी तथा रेड कार्नर नोटिस जारी करने की कार्यवाही* हेतु भी निर्देशित किया गया ।

गोष्ठी में *श्री कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, जी0आर0पी0, श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, श्री धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री रामचन्द्र राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, श्री अंकुश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था, तथा श्री योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक,अपराध* मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: ADG Dr. V. Murugesan issued strict instructions on land fraud, newsnetra, Reviewing the law and order situation in Uttarakhand, verification drive and missing persons cases
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?