By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: विश्व आईवीएफ दिवस पर एम्स ऋषिकेश का जागरूकता अभियान, आधुनिक तकनीक से बांझपन का सफल इलाज संभव; अब तक 9 स्वस्थ शिशुओं का जन्म-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > विश्व आईवीएफ दिवस पर एम्स ऋषिकेश का जागरूकता अभियान, आधुनिक तकनीक से बांझपन का सफल इलाज संभव; अब तक 9 स्वस्थ शिशुओं का जन्म-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

विश्व आईवीएफ दिवस पर एम्स ऋषिकेश का जागरूकता अभियान, आधुनिक तकनीक से बांझपन का सफल इलाज संभव; अब तक 9 स्वस्थ शिशुओं का जन्म-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/25 at 7:24 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
7678b4c6 8272 4767 8e88 7192b781d5f5
SHARE

विश्व आईवीएफ दिवस पर एम्स ऋषिकेश का जागरूकता अभियान, आधुनिक तकनीक से बांझपन का सफल इलाज संभव; अब तक 9 स्वस्थ शिशुओं का जन्म-Newsnetra

बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके कारण और रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को एम्स में विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में इलाज की आधुनिक तकनीकों के उपयोग से अब बांझपन समस्या नहीं रहा और आईवीएफ तकनीक के माध्यम से इसका इलाज संभव है।

बांझपन के इलाज, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक और माता-पिता बनने के सफर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विश्व आईवीएफ दिवस में समाज में बांझपन के प्रति भ्रांतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गयीं। एम्स में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में बांझपन को दूर करने हेतु आईवीएफ एक उन्नत तकनीक है और इसके परिणाम भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने निःसंतान दंपतियों के लिए इस सुविधा को लाभकारी बताया और कहा कि वैज्ञानिक क्रांति के चलते आईवीएफ तकनीक से संतान उत्पत्ति के बारे में उन दंपत्तियों को विशेष उम्मीद जगी है जो प्राकृतिक रूप से माता-पिता नहीं बन पाते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

स्त्री एंव प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि 25 जुलाई 1978 को इंग्लैंड में दुनिया की पहली आईवीएफ बच्ची लुईस जॉय ब्राउन का जन्म हुआ था। जबकि भारत में 3 अक्टूबर 1978 को पहली टेस्ट ट्यूब बेबी ने इस तकनीक से जन्म लिया था। कनुप्रिया अग्रवाल नाम की इस बच्ची को दुर्गा का नाम दिया गया। तब से यह दिन विश्व आईवीएफ दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन से बांझपन से जुड़े डर और गलतफहमियों (मिथकों) को दूर करना की इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य है। आईवीएफ केन्द्र की फेकल्टी डाॅ. लतिका चावला ने बांझपन, इसके आधुनिक उपचार और उपयोग की जाने वाली विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार पूवर्क प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एम्स स्थित आईवीएफ केन्द्र में इलाज उपरांत जन्में कुछ शिशुओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को डीन रिसर्च शैलेन्द्र कुमार हांडू ने भी संबोधित किया। बताया कि आईवीएफ सिर्फ गर्भधारण का मौका ही नहीं देता, बल्कि यह उम्मीद, संतान के विकल्प और गंभीर बांझपन का सामना कर रहे दंपतियों को जैविक माता-पिता बनने में भी मदद करता है। इस अवसर पर डीडीए ले. कर्नल गोपाल मेहरा, डाॅ. वाई.एस. पयाल, डाॅ. विकास पंवार, डाॅ. मधुर उनियाल सहित गायनी विभाग की डाॅ. कविता खोइवाल, डाॅ. राजलक्ष्मी मुंद्रा, डाॅ. ओमकुमारी, डॉ पूनम गिल, सीएनओ डाॅ. अनिता रानी कंसल सहित नर्सिंग अधिकारी और अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

इंसेट-
आईवीएफ से एम्स में जन्में 9 बच्चे
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में आईवीएफ सुविधा उपलब्ध है। कई निःसंतान दंपति अभी तक इस तकनीक के माध्यम से संतान प्राप्त कर चुके हैं। डाॅ. लतिका चावला ने बताया कि केन्द्र में इलाज करवाने के उपरांत अभी तक 15 आईवीएफ गर्भधारण और 9 स्वस्थ शिशु जन्म ले चुके हैं। जबकि आ.ई.यू और ओवुलेशन के माध्यम से जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या 50 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिला एम्स की गायनी विभाग की ओपीडी के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकती है। बताया कि बुद्धवार के दिन अपरान्ह 2 बजे से आईवीएफ की विशेष ओपीडी संचालित होती है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?