By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/05 at 10:01 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 2392
SHARE

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से
आज स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल श्री ढाल सिंह बिसेन से उनके आवास लोक भवन में मिला, देवभूमि आगमन पर बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकर, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, देहरादून के मीडिया प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह राणा, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, शशांक गुप्ता तथा आदित्य गहलोत ने महामहिम का पुष्प देकर, संगठन का पटका पहनाकर सम्मानित किया, तत्पश्चात 18 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल विमोचित स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक भेंट किया।

341f95ba acab 4003 961b 20f49eaae23f
5ef8646a 1b2a 43ce 8929 598f7f75d20f
61db14b5 7668 47d4 b9b6 14da94d92bee
3cee4882 e3e8 4e4f ba91 3523a624c807


रघुवंशी ने हरिद्वार के स्वाधीनता संग्राम में ऐतिहासिक योगदान की जानकारी देते हुए बताया की 1942 में 17 वर्षीय ऋषिकुल का छात्र जगदीश वत्स तिरंगा झंडा फहराने के कारण अंग्रेजी हुकूमत के आदेश पर गोली मारने से शहीद हो गए थे, उन्हीं की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए शहीद जगदीश वत्स पार्क ज्वालापुर हरिद्वार में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सुसज्जित किया गया है, जहां अशोक की लॉट के निकट ही 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अंकित किए गए हैं। कुंजा बहादुरपुर से लेकर स्वाधीनता के अन्य अमर सेनानियों के कर्तृत्व की जानकारी भी महामहिम को दी गई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं देवभूमि में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिवारों को यथोचित सम्मान मिले, इसका हम सदैव प्रयास करेंगे।
महामहिम से मिलने के बाद स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड शासन के गृह सचिव शैलेश बागौली से सचिवालय में मिला और उन्हें स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। रघुवंशी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उनकी घोषणा हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाएंगे, सचिव महोदय का ध्यान दिलाया और असम की तरह प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने, आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भूखण्ड उपलब्ध कराने, दोहरी पेंशन योजना के कारण परेशान हो रहे परिवारों का समाधान करने, यदि पेंशन शब्द से यह परेशानी हो रही है तो सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने, सम्मान निधि में सम्मानजनक वृद्धि करने, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में पंजाब सरकार की भांति पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन तथा पुत्रवधु को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने, शिक्षण तथा नौकरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की चौथी तथा पांचवीं पीढ़ी को आरक्षण का लाभ देने, सचिव स्तर की बैठक निर्धारित समयावधि में आयोजित करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने, शहीद जगदीश वत्स सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी क्षेत्रवार पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती, पुण्यतिथि प्रदेश स्तर पर आयोजित करने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगार युवक युवतियों की सरकारी नौकरी में अनुकम्पा नियुक्ति देने, स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद में नियमानुसार उपाध्यक्षों की नियुक्ति करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। माननीय गृह सचिव ने दीपावली के बाद इन सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करने के लिए आवश्यक बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra

धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra

उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra

उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड, परिवार, राज्यपाल, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता सेनानी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 8 3
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 7 3
धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 5 3
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 5, 2026
feature image 4 4
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 3 3
1200 करोड़ के ऑनलाइन निवेश घोटाले में STF का बड़ा एक्शन, नवीन नेगी और कविता परमार गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?