मदमहेश्वर में दो बार हार्ट अटैक झेल रहे यात्री का एयर रेस्क्यू, डीएम विशाल मिश्रा की तत्परता से बची जान-Newsnetra
रुद्रप्रयाग से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्र मदमहेश्वर में गंभीर रूप से बीमार हुए एक यात्री का जिला प्रशासन की तत्परता से सफल एयर रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री को दो बार हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी
मदमहेश्वर मंदिर क्षेत्र में यात्रा के दौरान 30 वर्षीय शिवा पुत्र कुलदीप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई। समुद्र तल से हजारों फीट ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम क्षेत्र में सड़क संपर्क और चिकित्सा सुविधाओं की सीमित उपलब्धता के कारण हर मिनट कीमती साबित हो रहा था।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, हेली सेवा संचालकों तथा संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। प्रशासन के स्तर पर तेजी से समन्वय स्थापित करते हुए एयर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
चुनौतीपूर्ण मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हेलीकॉप्टर को मदमहेश्वर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम ने गंभीर रूप से बीमार यात्री को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर शाम 6 बजकर 3 मिनट पर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी





