देहरादून में AISA का राज्य सम्मेलन, नेहा बोरा ने उठाए उत्तराखंड के मुद्दे; अंकिता के माता-पिता भी पहुंचे!-Newsnetra
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का आज देहरादून में राज्य सम्मेलन हुआ। इस दौरान आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जिस प्रदेश का सपना दिखाकर लोग सड़कों पर उतरे थे, आज का उत्तराखंड उससे बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। पर्यावरण संकट, गांवों का धंसना, पलायन, महिलाओं की असुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमले प्रदेश के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं

वहीं, इस दौरान अंकिता भंडारी के माता पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सरकार से कार्रवाईकी मांग की








