By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: अमृत कलश यात्रा निकाल किया ‘माटी को नमन, वीरों को वंदन’
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > अमृत कलश यात्रा निकाल किया ‘माटी को नमन, वीरों को वंदन’
उत्तराखंडशिक्षा

अमृत कलश यात्रा निकाल किया ‘माटी को नमन, वीरों को वंदन’

News Netra
Last updated: 2023/10/13 at 2:01 PM
News Netra
Share
3 Min Read
IMG 20231013 WA0040
SHARE

देहरादून से संवाददाता रितिका पयाल राणा : ‘माटी को नमन वीरों को वंदन’ करती अमृत कलश यात्रा जहां से भी गुज़री हर कोई ‘मेरी माटी मेरा देश’ से भरे जज़्बातों में डूबा नज़र आया। मौक़ा था देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी  में आयोजित भव्य अमृत कलश यात्रा और अमृत वाटिका स्थापना कार्यक्रम का, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय कर्मियों ने ‘पंच प्रण’ लेकर देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराया।

IMG 20231013 WA0039

भारत सरकार द्वारा अमृत कलश यात्रा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पूरे देशभर की 7500 ग्राम पंचायतों के चयनित 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की मिसाल पेश करेगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इसी कड़ी में शुक्रवार को मांडूवाला स्थित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ के दिशा निर्देश पर अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान, छात्रों से लेकर शिक्षक और अन्य कर्मियों द्वारा अपने घरों से लायी गयी मुट्ठी भर मिट्टी और चावलों को अमृत कलश में डाला गया।

इसके पश्चात अमृत कलश यात्रा निकाली गयी और अगले पड़ाव में इस अमृत कलश को सहसपुर ब्लॉक अधिकारी को सौंपा जाएगा और फिर राज्य भ्रमण के पश्चात ये अमृत कलश दिल्ली की यात्रा पर निकल पडेगा, जहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका में मिलकर अमृत कलश यात्रा संपन्न होगी।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 75 पौधे रोपे गए और इसका नाम पड़ा अमृत वाटिका। वहीं छात्र, शिक्षक और विश्वविद्यालय कर्मी पंच प्रण का हिस्सा भी बने, जिसके अंतर्गत सभी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराते हुए पांच प्रतिज्ञा लीं।

इस दौरान विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी देशवासियों को धरती से जोड़े रखने और माटी के क़र्ज़ को सदैव याद दिलाने को प्रेरित करते हैं। विश्वविद्यालय का सौभाग्य है कि हम अमृत कलश वाटिका का हिस्सा बने।

इस दौरान डीन छात्र कल्याण दिग्विजय सिंह, कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र कुमार, गुंजन भटनागर सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra

देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
Untitled design 42 1
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 41 1
देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 45
उत्तराखंड के टॉपर्स सम्मानित, शिक्षा में नवाचार और डिजिटल लर्निंग पर CM धामी का जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?