By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में 1094 अभियन्ताओं की नियुक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दी बधाई-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में 1094 अभियन्ताओं की नियुक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में 1094 अभियन्ताओं की नियुक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दी बधाई-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/09/20 at 10:14 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
FB IMG 1726850438938
SHARE

उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में 1094 अभियन्ताओं की नियुक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दी बधाई-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में आज संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह, देहरादून में कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने चयनित सभी कनिष्ठ अभियन्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अपने माता-पिता गुरूओं और ईश्वर की कृपा से सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिल रहा है।

fb img 17268504464381962919489942034718


मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आज जिन 1094 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है, इनसे विभागों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, उस हिसाब से नियमित अपडेट रहें। सभी पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, इसके लिए कार्यक्षेत्र में नियमित दिनचर्या बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले तीन सालों में सरकारी विभागों में लगभग 17 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 04 जुलाई 2021 को शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में हमने निर्णय लिया कि राज्य के सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। अभी अनेक भर्ती परीक्षाएं गतिमान हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 172685045104749587315030145490



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं के अधियाचन से नियुक्ति पत्र प्रदान करने तक की पूरी समयावधि को कम किया गया है। पूरे साल के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर बनाया गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई हैं। आज योग्य युवा हर भर्ती परीक्षा में सफल हो रहे हैं। राज्य में नकल को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल माफियाओं पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।

fb img 17268504352674217576262005569277


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति की शुरूआत हुई है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार द्वारा नई कार्य संस्कृति लाने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों के इंडिकेटर में राज्य को देश में प्रथम स्थान मिला है। उत्तराखण्ड देश में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, श्री एस.एन.पाण्डेय, डॉ. आर.राजेश कुमार, अपर सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, श्रीमती रंजना राजगुरू, श्री अतर सिंह, श्री विनीत कुमार, निदेशक शहरी विकास श्री नितीन भदौरिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बच सकी जान-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 8 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में 1094 अभियन्ताओं की नियुक्ति: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दी बधाई
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

nana patakara 24a47c7ea9fc5b46d890c25bd1344d13
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बच सकी जान-Newsnetra
ताज़ा खबर October 8, 2026
Aaj ka Rashifal 8 October 2026
Aaj ka Rashifal 8 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?