By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बड़ा झटका: 12 फर्मों का आवंटन रद्द, पुनर्विचार याचिका भी खारिज-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बड़ा झटका: 12 फर्मों का आवंटन रद्द, पुनर्विचार याचिका भी खारिज-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बड़ा झटका: 12 फर्मों का आवंटन रद्द, पुनर्विचार याचिका भी खारिज-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/07/26 at 10:18 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
solar panel 3124bc56b29bbd8fb608c29c4e48e2712
SHARE

सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बड़ा झटका: 12 फर्मों का आवंटन रद्द, पुनर्विचार याचिका भी खारिज-Newsnetra

प्रदेश में सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाली 12 फर्मों की परियोजनाओं के आवंटन को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सभी ने मिलकर नियामक आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

सौर ऊर्जा नीति 2013 के अंतर्गत सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने वाली 12 फर्मों को झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इनके आवंटन रद्द के अपने निर्णय की पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) ने पुरानी सौर ऊर्जा नीति के तहत निविदा के माध्यम से 2019-20 में इन सभी फर्मों को सोलर परियोजनाएं आवंटित की थीं। इन्हें करीब एक साल में अपनी परियोजनाएं तैयार करनी थी, लेकिन कोविड के कारण पूरे नहीं कर पाए। लिहाजा, परियोजना निर्माण का समय बढ़ा दिया गया था।

उरेडा ने बाद में इनके निर्माण की अवधि 31 मार्च 2024 तक और फिर 31 दिसंबर 2024 तक भी बढ़ाई, जिस पर नियामक आयोग को बढ़ाने का आधार स्पष्ट नहीं बता पाए। फर्मों ने निर्माण की अवधि फिर बढ़ाने की मांग की तो उरेडा इस मामले में नियामक आयोग पहुंचा था। आयोग ने सभी पहलुओं को परखा। सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली।

नियामक आयोग में की थी पुनर्विचार याचिका दायर
प्रगति रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। दो फर्मों ने लीज के दस्तावेज में एक ही खाता दे दिया। दो फर्मों ने एक ही जमीन के अलग-अलग सिरे से गूगल मैपिंग करके लोकेशन दे दी। लिहाजा, इस साल 27 मार्च को नियामक आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इन सभी फर्मों की परियोजनाओं के आवंटन को रद्द कर दिया था। इसके बाद सभी ने मिलकर नियामक आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।
आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा की पीठ ने माना कि पुनर्विचार में कोई भी फर्म नया तथ्य प्रस्तुत नहीं कर पाई। उरेडा और यूपीसीएल के जवाब भी निराशाजनक पाए गए। लिहाजा, पीठ ने पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। चौंकाने वाली बात ये भी है कि अब तक इन परियोजनाओं के लिए न तो पूरी जमीन है और न ही ऋण की प्रक्रिया अमल में लाई गई है।

इनके सोलर प्लांट को लगा झटका

पीपीएम सोलर एनर्जी, एआर सन टेक, पशुपति सोलर एनर्जी, दून वैली सोलर पावर, मदन सिंह जीना, दारदौर टेक्नोलॉजी, एसआरए सोलर एनर्जी, प्रिस्की टेक्नोलॉजी, हर्षित सोलर एनर्जी, जीसीएस सोलर एनर्जी, देवेंद्र एंड संस एनर्जी, डेलीहंट एनर्जी।

2500 मेगावाट के लक्ष्य को नुकसान

प्रदेश में नई सौर ऊर्जा नीति 2023 में लागू की गई थी। इसमें दिसंबर 2027 तक राज्य में 2500 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। करीब 15.5 मेगावाट के इन प्रोजेक्ट को रद्द होने से उस लक्ष्य को नुकसान जरूर हुआ है लेकिन फायदा ये है कि इतनी देरी से परियोजनाएं शुरू होने पर आवंटन के दौर के दामों पर यूपीसीएल को बिजली खरीदनी पड़ी, जो नुकसानदायक होता।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के पंचकर्म डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका! 19 नवंबर को होगा साक्षात्कार-Newsnetra

देहरादून में छठ महापर्व की धूम! आज खरना, रविवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra

उत्तराखंड में 12 बंद ITI फिर होंगे शुरू, अगले शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण!-Newsnetra

गोपाष्टमी 2026:17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिए गौ माता की पूजा का महत्व और 7 विशेष उपाय-Newsnetra

प्रवासी उत्तराखंडियों से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी अपील! अपने गांवों को गोद लें, विकास में निभाएं भागीदारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: अक्षय ऊर्जा, उत्तराखंड ऊर्जा नीति, उत्तराखंड सरकार, उरेडा, ऊर्जा क्षेत्र अनियमितता, ऊर्जा नियामक आयोग, ऊर्जा विकास, क्लीन एनर्जी, नीति पारदर्शिता, नीति समीक्षा, परियोजना देरी, परियोजना रद्द, पुनर्विचार याचिका, बिजली उत्पादन लक्ष्य, यूपीसीएल, विद्युत नियमन, सरकारी कार्रवाई, सोलर एनर्जी कंपनियां, सोलर प्रोजेक्ट आवंटन, सौर ऊर्जा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 9 5
उत्तराखंड के पंचकर्म डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका! 19 नवंबर को होगा साक्षात्कार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ सामाजिक हेल्थ November 13, 2026
feature image 8 4
देहरादून में छठ महापर्व की धूम! आज खरना, रविवार को डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
feature image 7 5
उत्तराखंड में 12 बंद ITI फिर होंगे शुरू, अगले शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 8.47.46 PM
गोपाष्टमी 2026:17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिए गौ माता की पूजा का महत्व और 7 विशेष उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 13, 2026
feature image 6 6
प्रवासी उत्तराखंडियों से मुख्यमंत्री धामी की बड़ी अपील! अपने गांवों को गोद लें, विकास में निभाएं भागीदारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
feature image 5 6
उत्तराखंड में 72.78 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकते हैं अपना नाम!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?