भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा के लिए नामांकन हुआ है। ऐसे में महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए हैं। जिसके साथ एक बार फिर राज्य सभा की तीनों सीटें फिर से भाजपा के खाते में आ गई हैं।
भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजकर फिर से चौंकाया है। इस सीट पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा हुआ है। जो कि पौड़ी गढ़वाल से आते हैं और ब्राह्रमण चेहरा हैं। महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं और वो भी ब्राह्रमण चेहरा हैं। इस तरह भाजपा ने सारे समीकरण को साधते हुए महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। ये भी माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व नहीं था, ऐसे में भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा के लिए नामांकन-Newsnetra
![भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा के लिए नामांकन-Newsnetra 3 Screenshot 2024 02 20 19 19 06 59 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_2024-02-20-19-19-06-59_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)
Leave a comment
Leave a comment