दीपावली मनाने ऋषिकेश पहुंचीं बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ बिताए सुकून के पल-Newsnetra
बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ दीपावली का पर्व मनाने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तीर्थनगरी पहुंचीं। उन्होंने गंगानगर स्थित अपने आवास पर परिजनों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई। नेहा के ऋषिकेश पहुंचने की जानकारी गोपनीय रखी गई थी लेकिन नौ नवंबर की शाम सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशंसकों को उनके तीर्थनगरी में होने का पता चला।
नेहा के भाई विशाल कक्कड़ ने बताया कि काफी समय बाद नेहा का ऋषिकेश आगमन हुआ है। मुंबई की व्यस्त जिंदगी से दूर उन्होंने परिवार के साथ सुकून के पल बिताए। इस दौरान नेहा ने अपने माता-पिता, मौसा-मौसी, भाई-भाभी शालू और भतीजियों वंशिका व परी के साथ खूब मस्ती की और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह नेहा ने बजरंग सेतु पहुंचकर वहां से दिखाई देने वाले खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित एक कैफे में भी कुछ समय बिताया। विशाल ने बताया कि मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच नेहा को जब भी समय मिलता है वह अपने पति रोहनप्रीत के साथ तीर्थनगरी के शांत और सुकून भरे माहौल में कुछ पल बिताने जरूर आती हैं। आज वह मुंबई के लिए रवाना हुई






