By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Capri Loans ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Capri Loans ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

Capri Loans ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/05/17 at 6:47 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240517 WA0009
SHARE

Capri Loans ने क्रिकेट के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने के लिए ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल की शुरुआत की-Newsnetra

स्टेडियम ग्राउंड्समैन को बिना थके लगातार काम करने के जज़्बे के लिए सम्मानित किया

देहरादून -17 मई, 2024: देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी, केप्री लोन्स ने गुजरात टाइटन्स के सहयोग से क्रिकेट के ऐसे नायकों को सम्मानित किया, जिनकी अक्सर अनदेखी की जाती है – यानी केप्री लोन्स ने स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को सम्मानित किया, जो अपने अटल इरादे और सच्ची लगन के साथ हर मैच को सफल बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

क्रिकेट मैच के लिए आयोजन स्थल को तैयार करने के साथ-साथ पिच की तैयारी, आउटफील्ड की देखभाल के अलावा खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ग्राउंड्समैन की भूमिका बेहद अहम होती है। वे बड़ी सावधानी से अपना काम करते हुए क्रिकेटरों के लिए खेल के सर्वोत्तम माहौल को बनाए रखते हैं, जिसमें सभी के लिए अनुकूल पिच बनाने से लेकर खराब मौसम में पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। केप्री लोन्स की ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल सही मायने में ब्रांड के आदर्श वाक्य, “फ़र्ज़ निभाते हैं” के अनुरूप है। केप्री लोन्स ने अपनी इस पहल के तहत गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेहनती ग्राउंड्सकीपरों को सम्मानित करने और उनकी सराहना करने के अपने संकल्प की पुष्टि की है, “क्योंकि वो फ़र्ज़ निभाते हैं”।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में, मैच के दिनों और प्रशिक्षण के लिए पिचों के निर्माण की देखभाल करने वाले पिच क्यूरेटर, श्री जयेश पटेल तथा आउटफील्ड, पिच, प्रैक्टिस ग्राउंड के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले सीनियर ग्राउंडमैन, श्री विहा रबारी को सम्मानित किया गया। उमेश यादव और जोशुआ लिटिल ने उन्हें पुरस्कार दिए।

केप्री लोन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री राजेश शर्मा ने इस बात पर जोर देकर कहा, “ग्राउंड्समैन क्रिकेट के गुमनाम नायक हैं, जो हर मैच के सुचारू तरीके से आयोजन के लिए पर्दे के पीछे रहकर लगातार कड़ी मेहनत करते हैं। सच कहा जाए तो उनकी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत ही खेल की सफलता की बुनियाद है, इसके बावजूद अक्सर उनके योगदान पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। केप्री लोन्स के लिए ऐसे लोगों को सम्मानित करना बड़े गौरव की बात है, जो ‘फ़र्ज़ निभाते हैं’ के जज़्बे को अपनाते हैं– और पक्के इरादे के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं। ये ग्राउंड्समैन इसी भावना की मिसाल पेश करते हैं, बड़े अरमानों के साथ खेलने वाले क्रिकेटरों के सपनों को आकार देते हैं और मैदान पर प्रतिभा को निखारते हैं। अब समय आ गया है कि हम उनकी अनमोल भूमिका को पहचानें और उनके प्रयासों के लिए सच्चे दिल से आभार व्यक्त करें।”

गुजरात टाइटन्स के सीओओ, कर्नल अरविंदर सिंह ने इस पहल पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, “हमें केप्री लोन्स के साथ लगातार तीसरे साल अपनी साझेदारी को जारी रखते हुए बेहद खुशी हो रही है। उनकी ‘मास्टर्स ऑफ़ मैदान’ पहल वाकई तारीफ़ के क़ाबिल है, जो क्रिकेट के गुमनाम नायकों को दुनिया के सामने लाने का सराहनीय प्रयास है, जिसके वे हकदार हैं। खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन सभी लोगों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने और उनकी सराहना करने की इस पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।”

केप्री लोन्स ने गुजरात टाइटन्स के साथ अपनी साझेदारी को 2024 में भी जारी रखा है, और इस प्रकार यह दोनों संस्थाओं एवं क्रिकेट के बीच सहयोग का लगातार तीसरा साल है। इन गुमनाम नायकों की सच्ची लगन एवं कड़ी मेहनत और उनके तहे दिल से अभिनंदन को प्रदर्शित करने वाले वीडियो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। वीडियो देखने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

www.capriloans.in  www.caprihomeloans.com

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे- विकास कुमार-8057409636

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Capri loan, Capri Loans launches 'Masters of the Field' initiative to honour unsung heroes of cricket, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Uttarakhand Hailstorm Damage Survey
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?