By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चकमा हत्याकांड: बर्फबारी से प्रभावित सर्च ऑपरेशन, आरोपी की तलाश जारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चकमा हत्याकांड: बर्फबारी से प्रभावित सर्च ऑपरेशन, आरोपी की तलाश जारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

चकमा हत्याकांड: बर्फबारी से प्रभावित सर्च ऑपरेशन, आरोपी की तलाश जारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/01/13 at 9:54 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
ejal cakama 8669a6904d8ca3bfcbebfae2e788f6b8
SHARE

चकमा हत्याकांड: बर्फबारी से प्रभावित सर्च ऑपरेशन, आरोपी की तलाश जारी-Newsnetra

चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने में मौसम चुनौती बना है। पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजा है। साथ ही नेपाल से वार्ता जारी है

एंजेल चकमा के मुख्य हत्यारोपी यज्ञ राज अवस्थी के भारत-नेपाल बॉर्डर की पहाड़ियों में छिपे होने की बात सामने आई है। आरोपी को पकड़ने में मौसम चुनौती बन रहा है। ठंड बढ़ने पर पुलिस टीमें भी दून लौट आईं हैं। अधिकारियों के मुताबिक दून पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल सरकार से वार्ता चल रही है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष नौ दिसंबर को सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद के दौरान कुछ युवकों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई माइकल चकमा पर हमला कर दिया था। मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया और एक युवक ने पास की दुकान से चाकू उठाकर एंजेल चकमा को मार दी थी। इसमें एंजेल गंभीर रूप से घायल हुआ था।

आरोपी की तलाश में भेजी गईं टीमें खराब मौसम के चलते फिलहाल लौट आई
एंजेल की 26 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो नाबालिग हैं। पुलिस करीब 25 दिनों से फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी घटना के बाद से भारत-नेपाल के बॉर्डर क्षेत्र में ही मौजूद है। दून पुलिस भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं इन दिनों बॉर्डर इलाके में भारी बर्फबारी के कारण शातिर के पहाड़ियों में छिपे होने की बात सामने आई है। विपरीत मौसमीय चुनौतियां पुलिस के लिए भी परेशानी का कारण बन रहीं हैं। आरोपी की तलाश में भेजी गईं टीमें खराब मौसम के चलते फिलहाल लौट आई हैं। नेपाल पुलिस से लगातार बातचीत चल रही है। किसी भी प्रकार का इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम फिर से बॉर्डर इलाके में भेजी जाएगी।

घटना के बाद से आरोपी ने नहीं खोला फोन

एंजेल चकमा हत्याकांड के बाद से फरार मुख्य आरोपी ने अपना फोन एक बार भी नहीं खोला है। इतना ही नहीं उसने अब तक अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों में से किसी से भी संपर्क करने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का लंबे समय से अपने परिजनों के साथ कोई भी संपर्क नहीं है। यह भी पुलिस को आरोपी के नजदीक नहीं पहुंचने दे रही है।

भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में भारी बर्फबारी से आरोपी को तलाशने में कठिनाइयां आ रही हैं। आरोपी के बॉर्डर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना है। मौसम सामान्य होने पर सर्च ऑपरेशन को तेज किया जाएगा। -अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान! मुख्यमंत्री धामी ने किया नए पुलिस ध्वज, लोगो और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण-Newsnetra

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला पहुंचे जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर का था प्रस्तावित कार्यक्रम-Newsnetra

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 साल की सेवा का सफर पूरा, रईस अहमद को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई-Newsnetra

उत्तराखंड हेली हादसे के बाद बड़ा फैसला! अब चारधाम हेली सेवा में पायलट के साथ होगा को-पायलट, 2 नवंबर से नए नियम लागू-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, आरोपी की तलाश जारी, चकमा हत्याकांड: बर्फबारी से प्रभावित सर्च ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7 4
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान! मुख्यमंत्री धामी ने किया नए पुलिस ध्वज, लोगो और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 6 6
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला पहुंचे जिला सूचना कार्यालय, पत्रकारों की समस्याओं पर दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 31, 2026
feature image 5 6
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर का था प्रस्तावित कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
feature image 4 7
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 30 साल की सेवा का सफर पूरा, रईस अहमद को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 3 6
उत्तराखंड हेली हादसे के बाद बड़ा फैसला! अब चारधाम हेली सेवा में पायलट के साथ होगा को-पायलट, 2 नवंबर से नए नियम लागू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 31, 2026
feature image 2 5
रेखा आर्या प्रकरण में बड़ा खुलासा! गिरधारी लाल साहू का भतीजा भी जांच के रडार पर, बरेली जेल तक पहुंचेगी SIT ?-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?