By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चार धाम यात्रा 2025– पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने ऋषिकेश, मुनि की रेती (टिहरी) स्थित भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चार धाम यात्रा 2025– पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने ऋषिकेश, मुनि की रेती (टिहरी) स्थित भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

चार धाम यात्रा 2025– पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने ऋषिकेश, मुनि की रेती (टिहरी) स्थित भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/29 at 10:27 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
IMG 20250429 WA0036
SHARE




▪️ चार धाम यात्रा 2025– पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने ऋषिकेश, मुनि की रेती (टिहरी) स्थित भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

▪️ *श्रद्धालुओं/यात्रियों से सीधे संवाद कर जानी पंजीकरण अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति*

▪️ *चारधाम यात्रा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को अनुशासित, संवेदनशील व समर्पित सेवा के निर्देश*

▪️ *हरिद्वार में  थाना सिडकुल के नए भवन का शिलान्यास कर गुणवत्तापरक निर्माण के दिए निर्देश ,CCR हरिद्वार में आयोजित उच्चस्तरीय गोष्ठी में समीक्षा कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के भी दिए निर्देश।

img 20250429 wa00386951762470169334068
img 20250429 wa00392334560214392259723
img 20250429 wa0032269561581669809885
img 20250429 wa00421615954302034843229
img 20250429 wa00293679359231408971118



*पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ* ने सर्वप्रथम *ऋषिकेश में चारधाम यात्रा-2025* के दृष्टिगत विभिन्न पुलिस व्यवस्थाओं का *स्थलीय निरीक्षण* कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने *चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) का औचक निरीक्षण कर पंजीकरण कक्ष, ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया, यात्रा पूछताछ एवं सहायता केंद्र, चिकित्सालय, पुलिस सहायता /खोया पाया केन्द्र* जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने *संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त कर यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं यात्री-हितैषी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।*

ट्रांजिट कैंप में *पुलिस, परिवहन, नगर निगम, स्वास्थ्य, पर्यटन,* आदि विभागों के हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर यात्रा को सफल बनाने हेतु *सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने* के आह्वान किया, जिससे *हर श्रद्धालु की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो और वे उत्तराखंड से यात्रा के अच्छे अनुभव लेकर जाएं।*

डीजीपी महोदय द्वारा *यात्रियों/ श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर  पंजीकरण प्रक्रिया, उनके खाने व ठहरने की व्यवस्थाओं* के संबंध में प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त किया।

* *ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए सभी को तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए निम्न निर्देश दिए*

▪️ समस्त नियुक्त पुलिस बल ड्यूटी पर समयबद्ध रूप से उपस्थित रहें तथा यात्रियों से मधुर एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाते हुए निरन्तर संपर्क बनाए रखें।

▪️ अन्य विभागों (परिवहन, स्वास्थ्य, नगर निगम आदि) के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

▪️ रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर यदि भीड़ अधिक हो, तो यात्रियों को वैकल्पिक काउंटरों पर डायवर्ट कर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

▪️ ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चारधाम यात्रा मार्गों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी होनी चाहिए, जिससे यदि कोई यात्री जानकारी मांगे तो उसे उचित मार्गदर्शन एवं सहायता मिल सके।

▪️ यदि ड्रोन निगरानी के माध्यम से ट्रैफिक congestion जैसी स्थिति की सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू व निर्बाध बनाया जाए।

▪️ QRT’s (Quick Response Teams) व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाए।

▪️ ड्यूटीरत पुलिस बल अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग, पूछताछ व सतर्क पर्यवेक्षण करते रहें, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

*चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण स्थल मुनिकीरेती (टिहरी) स्थित *भद्रकाली* में SSP टिहरी द्वारा गंगोत्री, यमुनोत्री व बद्रीनाथ , केदारनाथ के यातायात प्लान से ब्रीफ किया गया। डीजीपी महोदय द्वारा यहां संचालित पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र निरीक्षण के दौरान  तैनात कर्मियों को निर्देश दिए कि उन्हें *चारधाम यात्रा मार्गों और आपातकालीन सेवाओं* की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे जरूरत पड़ने पर *यात्रियों की त्वरित, सही और मददगार* तरीके से सहायता कर सकें।

इस दौरान *SSP देहरादून श्री अजय सिंह, SSP टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण श्रीमती जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री जे0आर0जोशी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।*

▪️  तत्पश्चात *हरिद्वार में I.M.C. चौक स्थित थाना सिडकुल के नए भवन का विधिवत शिलान्यास* कर  निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए भवन की संरचना की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि *निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो तथा समयबद्ध ढंग से पूर्ण* किया जाए।

▪️ *ऋषिकुल स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र  एवं चमगादड़ टापू स्थित नवनिर्मित यात्री विश्राम गृह एवं पार्किंग क्षेत्र  निरीक्षण  के दौरान डीजीपी  महोदय द्वारा पंजीकरण केंद्र में यात्रियों के लिए बनाए गए पंजीकरण काउंटर, सहायता कक्ष, पेयजल एवं शौचालय की सुविधाएं, भीड़ प्रबंधन के उपाय, तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।* अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा और सहजता को ध्यान में रखते हुए संचालित की जाएं।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में *वर्दीधारी की उपस्थिति जनता के लिए आश्वासन का प्रतीक होती है, अतः सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर वहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराई जानी चाहिए।*

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा  निरीक्षण उपरांत *सीसीआर स्थित सभागार में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक* आयोजित की गई। बैठक में *पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं नगर क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे*।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने *हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार* बताते हुए यहां की पुलिस व्यवस्था को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सुगम यात्रा हेतु *पुलिस के मैनेजमेंट को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*


▪️ यात्रियों के पंजीकरण हेतु बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर समुचित सुरक्षा बल की तैनाती की जाए और ये बल समय-समय पर अपनी स्थिति से कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए एक प्रभावी यातायात योजना तैयार रखी जाए, जिसकी जानकारी सभी संबंधित जनपदों को समय से दी जाए, ताकि वे अपनी व्यवस्थाओं को उसी अनुरूप समायोजित कर सकें।

▪️  पर्यटन पुलिस केंद्रों पर तैनात कर्मियों को यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से निरंतर जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों की सक्रियता और सहायता यात्रियों को स्पष्ट रूप से दिखनी चाहिए।

▪️ सभी चारधाम जनपदों के कंट्रोल रूम आपस में निरंतर संपर्क में रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपद त्वरित रूप से सक्रिय होकर यातायात योजना में आवश्यक बदलाव कर, फोर्स की तैनाती करेंगे।

▪️ समस्त सूचनाएं चारधाम कंट्रोल रूम तक पहुंचनी चाहिए ताकि केंद्रीय स्तर पर निगरानी और समन्वय सुदृढ़ बना रहे।

मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में  पुलिस महानिदेशक महोदय ने स्पष्ट किया कि “श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है। चारधाम यात्रा एक आस्था का विषय है, अतः प्रत्येक अधिकारी/कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, तत्परता और पूर्ण निष्ठा के साथ करें ताकि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्मरणीय यात्रा का अनुभव प्राप्त हो

img 20250429 wa00451711674099089554336
img 20250429 wa00464001213767993392292
img 20250429 wa00418067030281402355507
img 20250429 wa0040308077817644135607
img 20250429 wa00276744191144289606190
img 20250429 wa00343494868200421309978
img 20250429 wa00245787998331220198887
img 20250429 wa0030778285899578559080
img 20250429 wa002587979664713622363
img 20250429 wa00377128025145087722200
img 20250429 wa00286006576425853679849
img 20250429 wa00261726362903294470704
img 20250429 wa00312890457046533160330
img 20250429 wa00433642474911645452382
img 20250429 wa00338747600002976121338
img 20250429 wa00238934732059395242884

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra

मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चार धाम यात्रा 2025– पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने ऋषिकेश, मुनि की रेती (टिहरी) स्थित भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
esaesapa paramathara dabhal a143818f52c48163f8899daf320cd145
मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
sagama tata para bha yavaka 3f771558149c42adaf61bad6ffba9220
देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?