By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चारधाम यात्रा 2025: सुगम, सुरक्षित और हरित यात्रा की ओर मुख्यमंत्री धामी की रणनीति-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा 2025: सुगम, सुरक्षित और हरित यात्रा की ओर मुख्यमंत्री धामी की रणनीति-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनराजनीती

चारधाम यात्रा 2025: सुगम, सुरक्षित और हरित यात्रा की ओर मुख्यमंत्री धामी की रणनीति-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/10 at 8:38 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
images 1 13 1
SHARE

चारधाम यात्रा 2025: सुगम, सुरक्षित और हरित यात्रा की ओर मुख्यमंत्री धामी की रणनीति-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

fb img 17416191157148046195273499579188
fb img 17416191177286976088035835184215



मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। इसके साथ ही ग्रीन चारधाम यात्रा का अभियान भी शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा पर देश और दुनिया की नजर रहती है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किये जाएं। यह यात्रा राज्य की लाइफलाइन है और आर्थिकी का बड़ा माध्यम है। मुख्यमंत्री ने पिछले साल की यात्रा में आई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजना पर कार्य किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से परेशानी न हो। चारधाम यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग टेस्ट की समुचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग समय पर घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करे। साथ ही यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी और चारे की व्यवस्था उपलब्ध रहे। यात्रा शुरू होने से पहले संकरे मार्गों का चौड़ीकरण और जिन स्थानों पर सड़क निर्माण से संबंधित कार्य चल रहे हैं, उन्हें पूर्ण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से रुकना न पड़े। यातायात प्रबंधन की दृष्टि से रोकना भी पड़े, तो उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि विजिलेंस द्वारा हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सतर्क होकर निगरानी की जाय और संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्गों पर शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था के साथ पिंक टॉयलेट की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने मार्च माह में विभागीय सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने राज्य में ग्रीन चारधाम यात्रा की शुरूआत करने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का चारधाम यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक संसाधनों और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मौसम के रियल टाइम अपडेट सिस्टम को मजबूत बनाया जाए। इस अवसर पर सीएम ने यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्ग से जुड़ी विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शीतकाल यात्रा के स्थलों का मास्टर प्लान तैयार किया जाए। इनके आसपास के क्षेत्रों को भी विकसित किया जाए। गंगोत्री और यमुनोत्री के मास्टर प्लान पर भी कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने 2026 में होने वाली नंदा राजजात और 2027 के कुंभ के लिए भी अभी से तैयारी करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने सभी आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों से कहा कि उन्होंने राज्य के जिस तहसील, पुलिस थाने, ब्लॉक या अन्य क्षेत्रों से नौकरी की शुरूआत की है, उन्हें गोद लेकर उनके विकास में योगदान दें। अपनी नौकरी के शुरूआत के क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर जन समस्याओं का समाधान करें, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, दर्जाधारी मंत्री श्री विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के.सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा से जुड़े जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra

धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra

उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चारधाम यात्रा 2025, सुगम, सुरक्षित और हरित यात्रा की ओर मुख्यमंत्री धामी की रणनीति
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 2392
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 8 3
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 7 3
धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 5 3
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 5, 2026
feature image 4 4
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?