By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025’ का समापन, कहा – सीमांत क्षेत्र माणा बनेगा सांस्कृतिक और पर्यटन हब-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025’ का समापन, कहा – सीमांत क्षेत्र माणा बनेगा सांस्कृतिक और पर्यटन हब-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025’ का समापन, कहा – सीमांत क्षेत्र माणा बनेगा सांस्कृतिक और पर्यटन हब-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/26 at 8:35 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20251026 WA0040
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025’ का समापन, कहा – सीमांत क्षेत्र माणा बनेगा सांस्कृतिक और पर्यटन हब-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे| इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20251026 WA0041 IMG 20251026 WA0030 IMG 20251026 WA0042 IMG 20251026 WA0026 IMG 20251026 WA0037 IMG 20251026 WA0035 IMG 20251026 WA0028 IMG 20251026 WA0039

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सेना द्वारा लगाए गए स्टालों एवं “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय सेना और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी। आर्मी द्वारा प्रदर्शित उपकरणों, मॉडल्स और सूचना सामग्री की उन्होंने विशेष सराहना की।

महोत्सव में स्कूली बच्चों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और कहा कि गढ़वाली लोक संस्कृति की ये झलकियाँ देवभूमि के असली गौरव को दर्शाती हैं। गढ़वाली बैंड, स्थानीय कलाकारों व कारीगरों के प्रदर्शन ने भी सभी का मन मोह लिया।

स्थानीय शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पारंपरिक बुनाई, लकड़ी के हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, स्थानीय व्यंजन और अन्य धरोहर सामग्री को पर्यटकों द्वारा खूब सराहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं और महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध करवाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में पर्यटन विकास, रोजगार सृजन, रिवर्स पलायन को बढ़ावा और सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने श्री बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विजय थपलियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सैन्य अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra

देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra

अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra

उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, कहा – सीमांत क्षेत्र माणा बनेगा सांस्कृतिक और पर्यटन हब, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभंकर 'मोनाल' का अनावरण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 3
उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा October 29, 2026
feature image 9 2
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, सात निर्माणों पर लगी सील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 8 4
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 सैंपल जांच के लिए भेजे; मिठाई की दुकानों को नोटिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 29, 2026
feature image 7 3
अलकनंदा नदी में बहे छात्र अक्षत वर्मा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, बारिश और बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यू अभियान प्रभावित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 6 5
उत्तराखंड में डार्क वेब पर बच्चों के अश्लील वीडियो का धंधा बेनकाब, STF ने किशोर को पकड़ा; 100 से ज्यादा वीडियो बरामद-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 5 5
हरीश रावत का खानपुर से चुनाव लड़ने का मन! उमेश कुमार और चैंपियन से पुराना हिसाब करेंगे बराबर ?-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?