By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का लोगो और शुभंकर किया लॉन्च-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का लोगो और शुभंकर किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का लोगो और शुभंकर किया लॉन्च-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/11 at 7:45 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
FB IMG 1754921587064
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का लोगो और शुभंकर किया लॉन्च-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नए उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया।

fb img 17549215823371700253727443858402
fb img 1754921584046453215915404286910
fb img 17549215856183740888097788447108
fb img 17549215785192075710007740038739



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हुआ है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो वह पूरे समाज को सशक्त बनाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी मातृशक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर उद्यमिता और नौकरियों तक में प्रदेश की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से मातृशक्ति को नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अन्तर्गत आगामी तीन वर्षों में 15 हज़ार से अधिक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत उन्हें व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण, कानूनी एवं लाइसेंसिंग सहयोग, को-वर्किंग स्पेस, निवेश सहायता और स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर तक विपणन के लिए एक मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल की पहल के अंतर्गत, लखपति दीदी के संकल्प को साकार करने तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य में हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड बनाया गया है। इसके अंतर्गत अभी 35 उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शीघ्र ही हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद विश्व के अन्य देशों में भी निर्यात किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में 68 हज़ार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 5 लाख महिलाएं संगठित होकर अपना व्यवसाय कर रही हैं। 2023 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से हमारी बहनों ने विभिन्न आयोजनों में 27 हज़ार से अधिक स्टॉल लगाकर 7 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 1 लाख 63 हज़ार से अधिक बहनें लखपति बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग हेतु 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है। इन उत्पादों के प्रभावी विपणन के लिए 13 जनपदों में 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट्स, 17 सरस सेंटर, 3 राज्य स्तरीय विपणन केंद्र तथा 8 बेकरी यूनिट्स का भी संचालन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इस अवसर पर अल्मोड़ा की सीमा कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर वे पिछले 5 वर्षों में 18 लाख रुपये की आमदनी कर चुकी हैं। बागेश्वर की दया दानू ने कहा कि उनके साथ 400 महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं और एक वर्ष में सबने मिलकर एक करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। चम्पावत की हेमा उपाध्याय ने कहा कि वे एग्रो टूरिज्म पर कार्य कर रही हैं। पॉली हाउस और होमस्टे के माध्यम से उन्हें हर साल 4 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। कोरोना के दौरान उन्होंने अपने पति के साथ रिवर्स पलायन किया था।

चमोली की रेखा नेगी ने कहा कि स्टॉल के माध्यम से उन्हें स्थानीय उत्पादों पर अच्छी आय प्राप्त हो रही है। देहरादून की किरण राणा ने कहा कि उन्हें मशरूम उत्पादन से काफी फायदा हुआ है और उनके साथ 34 महिलाएं कार्य कर रही हैं। हरिद्वार की छवि ने बताया कि उन्होंने रेस्टोरेंट के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया था, जिस पर उन्हें 6 लाख रुपये की सब्सिडी मिली। नैनीताल की किरण जोशी ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए रेशम उत्पादों से उन्होंने पिछले 9 माह में 8 लाख रुपये का व्यवसाय किया है।

इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा, आयुक्त ग्राम्य विकास  अनुराधा पाल, अपर सचिव झरना कमठान तथा ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का लोगो और शुभंकर किया लॉन्च, मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 4 1
पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ स्पोर्ट न्यूज October 12, 2026
Untitled design 18
उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 15
हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?