By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला का शुभारंभ किया, किसानों को तकनीकी नवाचारों से मिलेगा लाभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला का शुभारंभ किया, किसानों को तकनीकी नवाचारों से मिलेगा लाभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

मुख्यमंत्री धामी ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला का शुभारंभ किया, किसानों को तकनीकी नवाचारों से मिलेगा लाभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/04 at 11:23 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
FB IMG 1728064153305
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला का शुभारंभ किया, किसानों को तकनीकी नवाचारों से मिलेगा लाभ-Newsnetra

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर पहुँचकर 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारम्भ भी किया।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आये प्रगतिशील किसानों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने 116वें किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी की बधाई देते हुए कहा कि भारत में हरित क्रांति के अग्रदूत के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आकर उन्हें हर्ष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के किसान मेले प्रदेश के किसान भाइयों की उन्नति में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इस प्रकार के कृषि मेलों के माध्यम से वैज्ञानिक, किसान एवं उद्यमी एक ही स्थान पर कृषि सम्बन्धी नवीनतम तकनीकों तथा विभिन्न जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। किसानों को उन्नत बीज, पौध, कृषि यंत्र और जैविक खाद सहित कृषि से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर मिल जाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मेले में उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी जानकारियों से हमारे किसान अवश्य लाभान्वित होंगे।

fb img 17280641493454527707835411169362



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह मेला वास्तव में कृषि का एक ऐसा कुंभ है, जो किसानों को आधुनिक तकनीकी का बोध कराकर उन्हें समृद्ध बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को कुशल एवं समृद्ध बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आज एक ओर उपज बढ़ाने के लिए तकनीकी के प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार द्वारा किसानों को सभी प्रमुख फसलों पर बढ़ी हुई एम.एस.पी देकर किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा रही है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17280641563612340855395206591792


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के प्रति मोदी जी की प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले उन्होंने किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि आवंटित करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। किसान सम्मान निधि की योजना के जरिए आज उत्तराखण्ड के भी लगभग 8 लाख से अधिक किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। इतना ही नहीं, मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दिनों किसान भाइयों का जीवन स्तर बेहतर करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 14 हज़ार करोड़ रुपये की लागत वाली कुल सात नई योजनाओं को भी मंजूरी दी है। जिन योजनाओं से किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है तथा किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “फार्म मशीनरी बैंक“ योजना के जरिए कृषि उपकरण खरीदने के लिए 80 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद पर कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रुपये का बोनस दिया जा रहा है, गन्ने के रेट में भी 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए नहर से सिंचाई को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने पर कार्य किये जा रहे हैं।

fb img 17280641585454256821511675507053



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण के लिए किया है, जिससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से “उत्तराखण्ड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट“ भी स्वीकृत किया गया है। फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी सरकार विभिन्न स्तर पर काम कर रही है, जिसके अंतर्गत सेब और कीवी का उत्पादन व्यापक स्तर पर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में एप्पल और कीवी मिशन की शुरुआत की गई है। एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कीवी के बगीचे स्थापित करने में भी सरकार हर संभव मदद कर रही है।

fb img 17280641607729145239145349644558



मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय “उन्नत कृषि-समृद्ध किसान“ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर विकसित की गई फसलों, सब्जियों एवं फलों की विभिन्न प्रजातियां और अनेक उन्नत कृषि तकनीकें ना सिर्फ उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश के किसानों को फायदा पहुंचा रही हैं। आज आयोजित हो रहा यह किसान मेला निश्चित रूप से किसान भाइयों के उत्थान में अहम योगदान देगा।

पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सभी अतिथियों व किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है तथा प्रदेश की जीडीपी भी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में दलहन के 28 बीज स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 10 बीज पंतनगर विश्वविद्यालय के खाते में आये हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ग्लोबल बनने जा रहा है। विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा 7 एमओयू अंतरराष्ट्रीय स्तर के हुए हैं तथा विश्वविद्यालय द्वारा 300 कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं तथा ड्रोन व एआई तकनीक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर भी विश्वविद्यालय द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बद्री गाय का क्लोन भी विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री शिव अरोड़ा, श्री तिलक राज बेहड़, राज्य मंत्री श्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कमल जिंदल, श्री गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री भाजपा श्री अमित नारंग, प्रदेश मंत्री श्री विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विवेक सक्सेना, उप महानिदेशक यूएस गौतम, मंडलायुक्त श्री दीपक रावत, जिलाधिकारी श्री उदय राज सिंह, एसएसपी श्री मणिकांत मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व किसान आदि उपस्थित थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, किसानों को तकनीकी नवाचारों से मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री धामी ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेला का शुभारंभ किया
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?