By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/02 at 10:49 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
feature image 3 1
SHARE
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में मॉडल प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों के साथ-साथ ₹65.07 लाख की लागत से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट व उपहार वितरित किए और झूला झुलाया। मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चे और ग्रामीण अत्यधिक उत्साहित नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास व प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ संवाद किया।
886293408 2104247476873507 3606439465686917598 n 888089236 3301561673565798 8926616241749183473 n 886416947 1621735859427823 7670936797201230256 n 884849878 2943634212686981 862005794378020334 n 885097218 1821038595708610 3611524046119796696 n 888089766 944789452051766 299163662710151485 n
मुख्यमंत्री ने आईजीएल और सरकारी विभागों के सहयोग से करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक मॉडल स्कूल का लोकार्पण कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह अत्यंत गौरवशाली क्षण है। वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जहां उच्च स्तर पर पांच आधुनिक कक्ष तैयार किए गए हैं। इनमें विशेष रूप से विकसित ‘स्टेम लैब’ की स्थापना की गई है, जहाँ बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित की बारीकियों को सीख सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा सीमांत गांवों को भारत का पहला गांव घोषित किए जाने का उल्लेख करते हुए यहां की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हॉर्टिकल्चर (बागवानी), कृषि, महिला सशक्तिकरण, नौजवानों के स्टार्टअप, रोजगार और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने मौन पालन (मधुमक्खी पालन) के क्षेत्र में भी बड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही हैं। इसके तहत प्रदेश के 32 पीएम श्री विद्यालयों के लिए ₹04 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही कक्षा एक से 12 तक के 1,45,000 छात्र-छात्राओं को नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए लगभग ₹08 करोड़ की व्यवस्था की गई है, जिससे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए 11वीं और 12वीं कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालयों के छात्रों को भी टैबलेट उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा राज्य के 87 माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास, 264 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और 16 माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के बेहतरीन अवसर मिल रहे है।
871693133 3535543836615437 8043915982720825059 n 871223916 1093052683726427 5516029063214981062 n 879638804 28855544424105518 4528090935869053675 n 884930154 2390836698386149 8916198518592768885 n 884790049 4651278098443115 3735900971740297859 n
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे ढांचागत विकास कार्यों के तहत पीएम श्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज में ₹03 करोड़ 24 लाख की लागत से आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण और विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, रुद्रपुर में ₹ 01करोड़ से अधिक की लागत से जिला पुस्तकालय और खटीमा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ₹05 करोड़ से अधिक की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे बेटियों की शिक्षा को और बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को सही मार्गदर्शन देने के लिए 152 राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ से 10 तक के 16,000 से अधिक विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। साथ ही कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि आर्थिक तंगी किसी के सपनों के आड़े न आए।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य सूरज धामी, ग्राम प्रधान दीपू मेहरा, दिनेश राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, निदेशक इंडिया ग्लाइकोल आलोक सिंघल, राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra

जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra

ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 14
हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 27 2
IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन November 22, 2026
feature image 26 2
जिला पंचायत सदस्य के पति से मारपीट का मामला, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत पर FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 22, 2026
feature image 25 2
ऋषिकेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए जयपुर के युवक-युवती लापता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 22, 2026
feature image 24 2
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए DM आशीष चौहान का एक्शन प्लान, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की होगी मैपिंग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?