By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने “उत्तराखण्ड @25: लुकिंग बैक–लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का विमोचन किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने “उत्तराखण्ड @25: लुकिंग बैक–लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का विमोचन किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मुख्यमंत्री धामी ने “उत्तराखण्ड @25: लुकिंग बैक–लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का विमोचन किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/30 at 9:20 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20251130 WA0047
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने “उत्तराखण्ड @25: लुकिंग बैक–लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक का विमोचन किया-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड @25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक के विमोचन किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और अनुभवों के संकलन के साथ ही आने वाले 25 वर्षों में किन क्षेत्रों में कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं, इस पर लेखकों ने विस्तारपूर्वक लेख लिखे हैं।

IMG 20251130 WA0045

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक राज्य की अब तक की प्रगति पर उत्कृष्ट विश्लेषण प्रस्तुत करने के साथ ही आने वाले समय में राज्य के समग्र विकास को एक नई दिशा भी प्रदान करेगी। पुस्तक में शासन-प्रशासन, आर्थिक विकास, पर्यावरण संतुलन, ग्रामीण पलायन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कृषि, संस्कृति और पत्रकारिता जैसे अत्यंत महत्त्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने गहन विचार प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक नीति-निर्माण और शोधकर्ताओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और उत्तराखंड के सतत, समावेशी और समग्र विकास की दिशा में योगदान देने के लिए लोगों को प्रेरणा देगी। इसके प्रकाशन के लिए उन्होंने दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के पदाधिकारियों, लेखकों और संपादक मंडल का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में राज्य ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की । नीति आयोग द्वारा जारी सतत् विकास लक्ष्यों में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में “अचीवर्स” और स्टार्टअप रैंकिंग में “लीडर्स” की श्रेणी प्राप्त हुई है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई। राज्य को लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस में “अचीवर्स” श्रेणी और सिंगल विंडो सिस्टम में “टॉप अचीवर्स” की श्रेणी हासिल हुई है। पर्यटन के क्षेत्र में भी राज्य को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मत्स्य विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार और किसानों की आय की वृद्धि दर में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने का गौरव भी उत्तराखंड को ही प्राप्त हुआ है।

“उत्तराखण्ड @ 25ः लुकिंग बैक-लुकिंग फॉरवर्ड” पुस्तक में राज्य की विकास यात्रा, चुनौतियों और संभावनाओं पर 28 लेख लिखे गये हैं। जिमें कुल 31 लेखकों और सह लेखकों ने योगदान दिया है।

इस अवसर पर पुस्तक के मुख्य संपादक श्री एन.एस. नपलच्याल, संपादक श्री एन.रवि शंकर एवं डॉ. सुधारानी पांडेय, दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. जोशी, पूर्व मुख्य सचिव श्री इन्दु कुमार पाण्डेय, श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महानुभाव उपस्थित थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra

खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra

टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, 15 नवंबर तक ऑपरेशनल होगा त्यूणी उप जिला अस्पताल, विकास प्रस्तावों पर भी दिए बड़े निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Chief Minister Dhami released the book “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward”, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 1
दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 3, 2026
feature image 9 1
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 8 1
खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 7 1
टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 5 1
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, 15 नवंबर तक ऑपरेशनल होगा त्यूणी उप जिला अस्पताल, विकास प्रस्तावों पर भी दिए बड़े निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 4 1
हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?